ब्रेकिंग
Congress Election Result: अभिषेक चौधरी को मिले सबसे ज्यादा 6.15 लाख वोट, राजस्थान यूथ कांग्रेस अध्यक... Rajasthan Kinnar House Theft: पुरानी रंजिश की आशंका के तहत पुलिस कर रही जांच, अज्ञात आरोपियों की तला... Chimur Ashramshala Controversy: डैंड्रफ की समस्या के नाम पर छात्रों के साथ अजीब सलूक, वायरल तस्वीरों... BJP vs Shinde Sena: नागपुर में बीजेपी के सामने बागी पूर्व विधायक की चुनौती, सीटों के बंटवारे के बाद ... Ulhasnagar Mahayuti Crisis: महाराष्ट्र में महायुति में पड़ी फूट! बीजेपी ने शिंदे सेना से अलग होने का... CM Vishnu Deo Sai Singapore Visit: छत्तीसगढ़-सिंगापुर साझेदारी से खुलेंगे विकास के नए रास्ते, ग्रीन ... Chhattisgarh PMAY Success: छत्तीसगढ़ में बिना सरकारी खर्च के मिली 25,413 आवासों के लिए जमीन, केंद्र ... Kanker Divyang Camp: जगदलपुर में 7 अक्टूबर को लगेगा निःशुल्क दिव्यांग शिविर, कलेक्टर कुन्दन कुमार ने... Raipur Police Reshuffle: मुख्यमंत्री और राजभवन सुरक्षा में बदले गए अधिकारी, गृह विभाग ने जारी किया न... Sahibganj Murder Mystery Solved: साहिबगंज में गौरचंद्र बागती हत्याकांड का खुलासा, चचेरा भाई ही निकला...
देश

राजधानी समेत कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी

रायपुर।  राजधानी समेत प्रदेश के कई इलाकों में शनिवार को गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हुई। देर रात हवा भी तेज चली। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के लिए सतर्कता भी जारी की है। विभाग के अनुसार प्रदेश विभिन्न जिलों में बालोद, बलौदा बाजार, बेमेतरा, बिलासपुर, दुर्ग, जांजगीर – चांपा, कबीरधाम, कोरबा के कुछ स्थानों पर मध्यम हव के साथ कई स्थानों पर तेज हवा चल सकती है, जिसकी रफ्तार 30-50 किमी प्रति घंटे हो सकती है।

इसके साथ बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। देर शाम जारी सतर्कता में अगले 4-6 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़ के जिलों में महासमुंद, मुंगेली, रायपुर और राजनांदगांव में आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी हुई। कुछ इलाकों में इसका असर देखने को भी मिला।

आज ऐसा रहेगा मौसम

द्रोणिका व चक्रीय चक्रवात के प्रभाव से रविवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में अंधड़ चलने व आकाशीय बिजली गिर सकती है। साथ ही कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश भी हो सकती है। बीते पांच-छह दिनों से द्रोणिका व चक्रीय चक्रवात के प्रभाव से प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव हुआ है और लोगों ने भारी गर्मी से थोड़ी राहत भी महसूस की है।

यह बना है सिस्टम

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक द्रोणिका पश्चिम मध्यप्रदेश से उत्तर अंदरुनी कर्नाटक तक विदर्भ और मराठवाड़ा होते हुए 0.9 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है। साथ ही एक चक्रीय चक्रवाती घेरा पूर्वी मध्यप्रदेश और उससे लगे बिहार के उपर 0.9 किलोमीटर ऊंचाई पर है।

एक उपरी हवा का चक्रवाती घेरा भी गंगेटिक पश्चिम बंगाल और उससे लगे झारखंड तथा बिहार के ऊपर 1.5 किलोमीटर से 2.1 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है। उन्होंने कहा कि इसके प्रभाव से ही रविवार को भी प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश होने के आसार बने हुए है।

Related Articles

Back to top button