ब्रेकिंग
BJP MLA Slogan Viral: 'नरेंद्र मोदी अमर रहे' का नारा लगाकर घिरे सिंगरौली के भाजपा विधायक; जानें क्या... UPI Transaction Fee Rules: UPI से भुगतान पर लगेगा अतिरिक्त शुल्क? व्यापारियों ने जताया विरोध, वित्त ... Ganesh Utsav Vidisha: बंटी नगर में सजी 'गोकुलधाम सोसाइटी' की अनोखी झांकी; सिद्ध गणेश मंदिर में लगी भ... Asian Games 2026 Women's Cricket: सेमीफाइनल में बांग्लादेश से भिड़ेगी टीम इंडिया, मैच बारिश से धुला ... KBC 18 Episode Update: छत्तीसगढ़ की कपिला तनेजा की दर्द भरी कहानी सुनकर नम हुईं बिग-बी की आंखें, जान... Pakistan Kohat Mosque Blast: खैबर पख्तूनख्वाह की मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान जोरदार धमाका, 5 जव... US Fed Rate Hike and Crypto Market: ब्याज दरों में बढ़ोतरी से क्यों घबराते हैं क्रिप्टो निवेशक, जानि... iPhone 18 Pro Max vs iPhone 17 Pro Max Comparison: कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स में जानें कौन सा फ... Ganesh Visarjan Vastu Tips: बप्पा की विदाई के बाद नारियल के इन अचूक उपायों से घर में बरसेगी मां लक्ष... Air Travel Costly News: बिना साथी बच्चों और इन्फेंट ट्रेवल फीस में भारी बढ़ोतरी, जेब पर पड़ेगा सीधा ...
देश

बिहार-असम में बाढ़ का कहर-देशभर में 100 लोगों की मौत, 90 फीसदी तक डूबा काजीरंगा नेशनल पार्क

बिहार और असम में बाढ़ कहर जारी है। नेपाल में भारी बारिश के कारण उत्तर बिहार की सभी नदियां लगातार उफान पर हैं। नदियों के बढ़ रहे जल स्तर का प्रभाव अब तटबंधों पर दिखने लगा है। मधुबनी, पूर्वी चंपारण और सीतामढ़ी में शनिवार की देर रात से रविवार तक 6 तटबंध टूट गए। मोतिहारी में तिलावे नदी का तटबंध फुलवार और रोहिनिया गांव के बीच टूट गया। बाढ़ से देशभर में अब तक 100 लोगों की मौत हो गई है। अकेले बिहार में ही 46 लोग मारे गए और कई अन्य लापता बताए जा रहे हैं।
असम
असम के 33 में से 30 जिलों के करीब 43 लाख लोग सैलाब से प्रभावित हैं। बाढ़ ने 15 लोगों की जान भी ले ली है। इसके अलावा, काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान, पोबितोरा वन्यजीव अभयारण्य और मानस राष्ट्रीय उद्यान भी जलमग्न हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनेवाल से सोमवार को फोन पर बात की और राज्य में बाढ़ के हालात के बारे में जानकारी ली। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बताया कि राज्य के 4,157 गांवों के 42.87 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। राज्य में ब्रह्मपुत्र का जलस्तर खतरे के निशान से पार चला गया है।

बिहार
बिहार में सैलाब की वजह से मरने वालों की संख्या 24 हो गई है। पड़ोसी देश नेपाल में मूसलाधार बारिश के बाद राज्य के 12 जिलों में आई बाढ़ की वजह से 25.66 लाख लोग प्रभावित हैं। पूर्वी चम्पारण जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में पांच और बच्चे डूब गए हैं, लेकिन राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसे बाढ़ से संबंधित घटना मानने से इनकार किया। वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने, बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई मुआयना किया। मधुबनी, पूर्वी चंपारण और सीतामढ़ी में शनिवार की देर रात से रविवार तक 6 तटबंध टूट गए। मोतिहारी में तिलावे नदी का तटबंध फुलवार और रोहिनिया गांव के बीच टूट गया।
उधर कोसी बराज से पानी छोड़े जाने के बाद सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, अररिया, किशनगंज, कटिहार व पूर्णिया के नए इलाकों में बाढ़ का पानी घुस गया है। सबसे ज्यादा क्षति अररिया व किशनगंज में हुई है। बाढग़्रस्त 8 जिलों शिवहर, सीतामढ़ी, पूर्वी चंपारण, मधुबनी, अररिया, किशनगंज, सुपौल व दरभंगा के पदाधिकारियों की छुट्टी रद्द कर दी गई है, वहीं बाढ़ से क्षतिग्रस्त ग्रामीण सड़कों को लेकर ग्रामीण कार्य विभाग ने निर्देश दिया है कि बिना अनुमति के अभियंता मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button