ब्रेकिंग
माइक्रोफाइनेंस सेक्टर में बड़ा बदलाव: कुल पोर्टफोलियो और कर्जदार घटे, औसत लोन साइज 19% बढ़ा भारत में Starlink की नई छलांग: Gen 2 सैटेलाइट कॉन्स्टेलेशन और D2D सर्विस के लिए नया आवेदन सावन पुत्रदा एकादशी कब है? जानें 23 अगस्त 2026 की सही तिथि, पूजा विधि और संतान प्राप्ति के सिद्ध मंत... ब्रेड से बनाएं ये 5 क्रिस्पी और टेस्टी स्नैक्स: बच्चों और बड़ों के नाश्ते के लिए आसान और हेल्दी रेसि... कश्मीर पर अमेरिका की नीति में बड़ा बदलाव: श्रीनगर पहुंचे अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर, अलगाववाद को दरक... विशाखापत्तनम में भोजन की तस्वीरों पर छिड़ा सियासी संग्राम, सपा ने लगाया मांसाहार का आरोप चाणक्यपुरी में पाकिस्तान को कड़ा संदेश: हाई कमीशन के बाहर अवैध निर्माण पर गरजा बुलडोजर, सिविक एजेंसी... शिवपुरी के नरवर में शराब कंपनी के मैनेजर की गोली मारकर हत्या: कैशियर और कर्मचारी पर केस दर्ज, रास्ते... उज्जैन में जुटेगी देश की युवा शक्ति: 17 से 19 सितंबर तक गीता भवन में 'युवा धर्म संसद-2026', 24 राज्य... इंदौर हाईकोर्ट का अहम फैसला: मकान मालिक तय करेगा अपनी जरूरत, किराएदार नहीं उठा सकता सवाल; खाली करना ...
खेल

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज का बड़ा बयान, क्रिकेट अभेद्य नहीं, IPL के स्थगित होने के बाद टी-20 वर्ल्ड कप पर संशय

मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान इयान चैपल ने कहा कि कोरोना महामारी के करण स्थगित हुआ इंडियन प्रीमियर लीग 2021 (IPL 2021) बताता है क्रिकेट अभेद्य नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि इसके चलते टी-20 वर्ल्ड कप स्थगित किए जाने या कहीं और आयोजित किए जाने से इन्कार नहीं किया जा सकता है। बता दें कि कोरोना मामलों की बढ़ती संख्या के कारण आइपीएल 2021 सीज़न को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया था। बायो बबल के भीतर कई खिलाड़ी संक्रमित पाए गए थे और परिणामस्वरूप, टूर्नामेंट को स्थगित करना पड़ा। अक्टूबर-नवंबर में भारत में ही टी-20 वर्ल्ड कप का आयोजन होना है। अगर हालात नहीं सुधरे तो इस आयोजन यूएई में हो सकता है।

ईएसपीएन क्रिकइंफ्रो के लिए अपने कॉलम में चैपल ने यह बात कही है। उन्होंने कहा कि अतीत में, कई कारणों से दौरा और मैचों को रद करना पड़ा है। इनमें से कई में पीछे  कहानियां जुड़ी थीं। इनमें से कुछ दुखद और कुछ मनोरंजक थीं। आज के भयावह परिदृश्य में आइपीएल 2021 का स्थगन एक उदाहरण साबित हो सकता है और इसके कारण कारण टी 20 विश्व कप को स्थगित या स्थानांतरित होते देखा जा सकता है।

चैपल ने इस दौरान कुछ उदाहरण बताए जब विभिन्न कारणों से क्रिकेट का खेल रुका। 1969 में इंग्लैंड ने पाकिस्तान का दौरा किया था। तब पाकिस्तान में हालात ठीक नहीं थे। सीरीज को शुरू होने के बाद से ही विरोध का सामना करना पड़ा था। दंगे के कारण कराची में तीसरा टेस्ट को समय से पहले रोकना पड़ा। इसके बाद इंग्लैंड की टीम वापस लौट गई।ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान ने इस दौरान यह बताया की कि कैसे इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच चौथा साल 2006 में टेस्ट मैच समय से पहले समाप्त हो गया, जब पाकिस्तानी टीम गेंद से छेड़छाड़ के आरोप के बाद मैदान से बाहर चली गई।

Related Articles

Back to top button