ब्रेकिंग
JPSC पेपर लीक मामला: CID ने पूर्व अध्यक्ष खियांगते को लिया हिरासत में, 17वें दिन भी छात्रों का प्रदर... दिल्ली विधानसभा में पेश 2024-25 की CAG रिपोर्ट: सब्सिडी में 172% की बढ़ोतरी, घटकर 3,695 करोड़ हुआ कै... जयपुर में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला: डीप-टेक रोबोटिक कंपनी से सीक्रेट कोडिंग और LiDAR सेंसर च... पेपर लीक के 'Proceeds of Crime' की होगी जांच: ED खंगालेगी पूरा नेटवर्क, NEET-UG मामले में भी जल्द हो... केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बोले— "राहुल हर दिन बदलते हैं गोलपोस्ट, फैला... मानसून सत्र के अंतिम 2 दिन: छात्र लाठीचार्ज पर चर्चा को तैयार सरकार, क्या JPC को भेजा जाएगा FCRA संश... दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा वक्तव्य, कहा— "First in My Bloodline" हर बेटी के सशक्ति... दिल्ली और झारखंड में छात्रों पर बल प्रयोग पर भड़के राहुल गांधी, राम मंदिर में कथित चोरी पर भी पीएम म... महाराष्ट्र में साइबर अपराधियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 'ऑपरेशन 1930 साइबर सेफ्टी' के तहत 803 प्रोएक्... ठाणे के कापूरबावडी में करोड़ों की संपत्ति पर अवैध तोड़फोड़ का आरोप: बिना नोटिस कार्रवाई से पीड़ित पर...
देश

लखनऊ मेदांता अस्पताल में भर्ती रामपुर के सपा सांसद आजम खां की तबीयत बिगड़ी, ICU में किए गए शिफ्ट

लखनऊ। कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद रविवार देर रात मेदांता अस्पताल में भर्ती कराए गए समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व रामपुर के सांसद आजम खां की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें सोमवार को आइसीयू में शिफ्ट कर दिया गया। उनके भर्ती कोरोना संक्रमित उनके बेटे अब्दुल्ला की स्थिति स्थिर बताई जा रही है। मेदांता के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. राकेश कपूर के अनुसार आजम खां को दस लीटर प्रति मिनट ऑक्सीजन की जरूरत पड़ रही है। इससे उन्हें क्रिटिकल केयर टीम की निगरानी में आइसीयू में शिफ्ट कर इलाज किया जा रहा है।

लखनऊ मेदांता हॉस्पिटल की तरफ से सोमवार को जारी किए गए बुलेटिन में बताया गया कि रविवार शाम नौ बजे 72 वर्षीय समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खां और उनके बेटे मोहम्मद अब्दुल्ला को कोरोना पॉजिटिव होने के चलते मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। सोमवार को सांसद आजम खां को ऑक्सीजन लेने में ज्यादा दिक्कत हो रही थी, उन्हें 10 लीटर प्रति मिनट ऑक्सीजन की जरूरत पड़ रही है। इसको देखते हुए क्रिटिकल केयर टीम ने सांसद आजम खां को आइसीयू में शिफ्ट कर दिया है, जबकि उनके बेटे अब्दुल्ला की हालत संतोषजनक है।

बता दें कि सीतापुर जिला कारागार में बंद सांसद आजम खां की तबीयत रविवार दोपहर को फिर बिगड़ गई थी। आजम खां कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। पिता के साथ जेल में निरुद्ध बेटा अब्दुल्ला आजम भी कोरोना संक्रमित हैं। डॉक्टरों की टीम ने उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया और तत्काल अस्पताल में भर्ती कराने की सलाह दी थी। इस पर आजम खां को उनके बेटे अब्दुल्ला के साथ लखनऊ मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया। मिली जानकारी के मुताबिक, अधिकारी आजम खां को लखनऊ संजय गांधी पीजीआइ में भर्ती कराने को कह रहे थे, पर आजम खां ने जेल से बाहर अस्पताल में भर्ती होने को मना कर दिया। इस पर पिता-पुत्र को मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया।

सपा सांसद आजम खां और उनके पुत्र अब्दुल्ला आजम सीतापुर जिला कारागार में 27 फरवरी, 2020 से बंद हैं। इस दौरान वह कई बार पेशी पर रामपुर भी गए। पिछले दो माह से कोरोना संक्रमण का प्रसार तेज होने से उनकी जिला कारागार से ऑनलाइन पेशी हो रही थी। जेल प्रशासन का कहना है कि नियमित अंतराल पर आजम खां व उनके पुत्र के स्वास्थ्य की जांच होती है। 29 अप्रैल को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एंटीजन जांच की थी, जिसमें दोनों पॉजिटिव मिले। फिर इनका और इनके बेटे का सैंपल आरटी-पीसीआर जांच को भेजा गया। एक मई को आई रिपोर्ट में पिता-पुत्र कोरोना संक्रमित मिले।

Related Articles

Back to top button