ब्रेकिंग
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न... Kanpur Flood News: पांडु नदी के उफान में फंसा गर्भवती महिला का परिवार, 25 मिनट में NDRF ने किया सुरक... UP Politics: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों का सियासी गणित, 8 वोटों की खातिर क्या फिर होगी क्रॉस वोटि... Agra News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कांग्रेस का हंगामा, दीवार पर पोती कालिख; ... Traffic Challan Recovery: नहीं भरा ट्रैफिक चालान तो कट जाएगी बिजली! सुप्रीम कोर्ट का बिजली बिल से जो... Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह कल करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्... UP Crime News: फतेहपुर के मलवां कस्बे में भीषण सिलेंडर विस्फोट, मकान मलबे में तब्दील; सीएमओ ने की 4 ...
देश

महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ ईडी की कार्रवाई, धन शोधन का मामला दर्ज

महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उनके खिलाफ धन शोधन का मामला दर्ज किया है। प्रवर्तन निदेशालय ने सीबीआई की एफआईआर के आधार पर मामला दर्ज किया है।

सीबीआई की भी जांच जारी 
दरअसल मुंबई पुलिस के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह अनिल देशमुख पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद हाईकोर्ट के निर्देश पर सीबीआई प्राथमिक जांच कर अनिल देशमुख और अन्य के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला और अपने पद के दुरुपयोग का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

क्या है मामला
गौरतलब है कि, 20 मार्च 2021 को परमबीर सिंह ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लिखे आठ पन्नों के पत्र में आरोप लगाया कि देशमुख ने मुंबई में 1,750 बार और रेस्तरां से 40-50 करोड़ रुपये सहित हर महीने 100 करोड़ रुपये इकट्ठा करने के लिए निलंबित एपीआई सचिन वाजे को कहा था। इसी मामले को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट में दायर याचिका पर अदालत ने CBI जांच के आदेश दिए थे।

Related Articles

Back to top button