ब्रेकिंग
Police Action Chhindwara: सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 43 हजार रुपये बरामद Malva Nritya Mahotsav 2026: सेमी-क्लासिकल डांस में चमकी सौम्या, मिला प्रतिष्ठित 'मालवा नृत्य महोत्सव... STF Action in Bhopal: बौद्ध धर्म प्रचार के नाम पर फर्जी पासपोर्ट बनवाने का मामला, 70 संदिग्ध चिन्हित Municipal Corporation Sagar: एमआईसी के प्रस्तावों को लंबित रखने का आरोप, आयुक्त के कार्यप्रणाली के ख... Ramleela Chhindwara 2026: छोटी बाजार में सजी भगवान राम की लीला, कोरोना काल में भी नहीं रुका था मंचन ... Congress Protest Bhopal: चुनाव आयोग के बाहर कांग्रेस नेताओं का हंगामा, पूरे प्रदेश में आंदोलन का ऐला... Madhya Pradesh Politics: पटवारी बोले- 'जब प्रदेश के पटवारी ही सरकार की नहीं सुनते, तो सरकार खटारा है... Delhi Building Accident: नई बनी इमारत ढहने से हड़कंप, राहत और बचाव कार्य जारी, घायलों को अस्पताल में... Coal India PME Update: कोलकर्मियों की हर साल होगी स्वास्थ्य जांच? प्रस्तावित नई व्यवस्था के खिलाफ मु... Muslim Personal Law: नाबालिग बेटी की कस्टडी मामले में हाईकोर्ट का निर्देश, बच्चे का कल्याण सबसे सर्व...
टेक्नोलॉजी

Google Pay यूजर्स के लिए खुशखबरी, अब अमेरिका से भारत और सिंगापुर कर सकेंगे पैसा ट्रांसफर

नई दिल्ली। Google Pay यूजर्स के लिए खुशखबरी है। अब यूजर्स इस पेमेंट ऐप के जरिए अमेरिका से भारत और सिंगापुर पैसा ट्रांसफर कर सकेंगे। यह ट्रांसफर वाइज और वेस्टर्न यूनियन कंपनियों के माध्यम से किया जाएगा। गूगल ने इसके लिए वेस्टर्न यूनियन और वाइज के साथ साझेदारी की है। बता दें कि पुरी दुनिया के बाजार में गूगल की हिस्सेदारी 470 बिलियन डॉलर की है।

गूगल पे ने कहा है कि आने वाले समय में पैसा ट्रांसफर वाइज कंपनी द्वारा 80 देशों और वेस्टर्न यूनियन के जरिए 200 देशों में किया जाएगा। हमारे इस कदम से यूजर्स आसानी से पैसा ट्रांसफर कर सकेंगे। कंपनी ने आगे कहा है कि इस साल के अंत तक सभी लोग अमेरिका से भारत में पैसा ट्रांसफर कर सकेंगे। लोगों का निजी डेटा सुरक्षित रहेगा और आसानी से पैसा ट्रांसफर किया जा सकेगा।

बता दें कि गूगल ने पिछले साल गूगल पे को रीडिजाइन किया था। कंपनी का दावा है कि नए बदलाव से Google Pay यूजर को मनी सेविंग में आसानी हो जाएगी। साथ ही यूजर अपने खर्च पर नजर रख सकेंगे। Google Pay के पुराने ऐप में आपको बैंक कार्ड डिटेल और हालिया ट्रांजैक्शन होम पेज पर नजर आते थे। लेकिन नए Google Pay ऐप में न केवल ट्रांजैक्शन डिटेल मिलेगी, बल्कि यूजर अपने रोजाना के खर्च को चेक कर पाएंगे।

नए ऐप में आपको डिजिटल पेमेंट के साथ ही मैसेजिंग टूल भी मिलेगा। Google Pay ऐप के रीडिजाइन ऐप में यूजर अपने सबसे ज्यादा ट्रांजैक्शन करने वाले लोगों को ट्रैक कर पाएगा। साथ अगर आप किसी कॉन्टैक्ट पर क्लिक करते हैं, तो उसके साथ की पुरानी सभी ट्रांजैक्शन डिटेल दिखेगी। यह एक चैट क्लिक बबल में दिखेगी। इसी चैट बॉक्स में आपको पेमेंट का ऑप्शन मिलेगा, जहां आप मनी रिक्वेस्ट, बिल देख पाएंगे।

Google Pay में एक ग्रुप चैट फीचर भी मिलेगा, जहां आप एक ग्रुप में कंट्रीब्यूशन कर पाएंगे। साथ ही देख पाएंगे कि किसने ट्रांजैक्शन किया है और किसने नही। Google Pay का सबसे बेहतरीन फीचर फाइनेंशियल मैनेजमेंट सिस्टम है। मतलब यूजर की ओर से अपने कार्ड को ऐप से कनेक्ट करने पर अपने सभी खर्च पर सिंगल क्लिक पर नजर रख पाएगा।

Related Articles

Back to top button