ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
देश

महाराष्ट्र में दी गईं अब तक कोविड-19 टीके की करीब दो करोड़ खुराकें

महाराष्ट्र में 16 जनवरी से टीकाकरण अभियान शुरू होने के बाद से अब तक कोविड-19 की करीब 1,91,73,383 खुराकें दी जा चुकी हैं। राज्य सरकार के बृहस्पतिवार तक के आंकड़ों में यह जानकारी सामने आई है। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने एक विज्ञप्ति में कहा कि बुधवार को 3,16,506 लोगों को टीके की खुराकें दी गईं। वहीं, 45 साल से अधिक आयु वर्ग में करीब 1,37,186 लोगों को दूसरी खुराक दी गई जबकि इसी श्रेणी में 99,178 लोगों को पहली खुराक दी गई।

टीके की खुराकों की कमी का हवाला देकर, राज्य सरकार ने 18-44 आयु वर्ग के लिए टीकाकरण अभियान को बुधवार को रोक दिया और कहा कि तमाम उपलब्ध भंडार का प्रयोग केवल 45 से अधिक आयु वर्ग के लिए किया जाएगा। वहीं, स्वास्थ्य कर्मियों में अब तक 11,38,242 को पहली खुराक और 6,89,134 स्वास्थ्य कर्मियों को दूसरी खुराक दी गई। इसके अलावा, अग्रिम मोर्चे के 15,51,670 कर्मियों को पहली और 6,79,527 कर्मियों को दोनों खुराकें मिल चुकी हैं।

18-44 वर्ष के आयु वर्ग में 6,27,281 लोगों को पहली खुराक दी जा चुकी है। 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में जिनके लिए टीकाकरण पहले उपलब्ध कराया गया था, उनमें से 1,20,31,019 लोगों को पहली खुराक जबकि 24,56,510 लोगों को अब तक दोनों खुराकें दी जा चुकी हैं। स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बुधवार को कहा कि राज्य को 20 मई से और खुराकें मिल सकती हैं जिसके बाद अभियान में तेजी आ सकती है।

Related Articles

Back to top button