ब्रेकिंग
Medical Fraud: सात्विक के खून की रिपोर्ट में गड़बड़ी का आरोप, कोर्ट के दखल के बाद पुलिस ने की कार्रव... Uttarakhand Murder Case: वनंतरा रिसॉर्ट कांड के दोषियों को सजा के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन, अंकिता ... Madhya Pradesh Navratri: अन्न-जल त्यागकर मौन व्रत और शरीर पर जवारे बोए, रीवा के भक्त की अद्भुत भक्ति... Barwani News: बड़वानी के प्रसिद्ध मां मोटी माता मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, 200 साल पुरानी स्वयं... Legal Notice: दशहरे पर रावण दहन की परंपरा पर उठे सवाल, क्या अश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी को हुआ था वध? Digvijay Singh Padayatra: 20 अक्टूबर से उज्जैन से शुरू होगी 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा', अयोध्या त... Damoh Dog Bite News: दमोह में पागल कुत्तों का आतंक, एक ही वार्ड में डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों को बनाय... Shivpuri News: कंकाल की प्रतिमा और अजब रहस्यों से जुड़ा बलारी माता मंदिर, नवरात्रि में उमड़ती है भार... Jagdalpur Adawal School: दिव्यांग छात्रों ने किया चक्काजाम और प्रदर्शन, समाज कल्याण विभाग के आश्वासन... PMGSY Plastic Roads: कोरबा में प्लास्टिक कचरे से डामर की सड़कें बनाने की तैयारी, स्वसहायता समूहों को...
देश

घर से भागी नवविवाहिता प्रेमी संग पकड़ाई, कोर्ट ने साथ रहने का दिया आदेश

डौडी/ दल्लीराजहरा। डौंडी थाना क्षेत्र के आमाडुला गांव में तीन मई को विवाह के महज कुछ घंटों के बाद कथित प्रेमी के साथ फरार हुई दुल्हन को 12 दिनों के बाद पुलिस ने प्रेमी से साथ पकड़ा। शादी के बाद पहली रात में नवविवाहिता का अचानक गायब होने वर पक्ष की ओर से कई सवाल उठे थे। जिनके सभी जवाब शुक्रवार को सामने आ गए। डौंडी पुलिस ने शादी के बाद भागने वाली दुल्हन को कांकेर जिले के चाराम से प्रेमी के साथ पकड़ा। नवविवाहिता का मायका कांकेर के ग्राम भैंसाकन्हार में है। प्रेमी युगल से पुलिस डौंडी पुलिस ने पूछताछ की।

पूछताछ में दुल्हन ने बताया कि दोनों के बीच पिछले कुछ वर्षों से प्रेम प्रसंग था। इसी बीच प्रेमिका के घर वालों ने उसका विवाह करवा दिया। इस बाबत डौंडी थाना प्रभारी अनिल ठाकुर ने नईदुनिया को बताया कि बरामद प्रेमी युगल से पूछताछ की जा रही है। ज्ञात हो कि कांकेर थाना क्षेत्र के भैंसाकन्हार गांव की लड़की की शादी बीते तीन मई रात को डौंडी थाना क्षेत्र के आमाडुला गांव में हुई थी। लेकिन बारात वापसी के रात ही नवविवाहिता के गायब होने से लड़की के परिवार व दूल्हे के परिवार में मायूसी छा गई थी। वह शादी के पहली रात को एक बजे प्रेमी के साथ फरार हो गई थी। वहीं वर पक्ष ने विवाहिता के अचानक घर से गायब हो जाने के बाद थाने में आवेदन दिया था। पुलिस नवविवाहिता व उसके प्रेमी को डौंडी पुलिस ने एसडीएम कोर्ट में पेश किया। जहां युवती ने बयान दिया कि उसके घर वालों ने उसकी मर्जी के बगैर शादी करवाई थी। उसने यह भी कहा कि वह अपने प्रेमी के साथ ही रहना चाहती हैं। जिस पर कोर्ट ने नवविवाहिता को उसके प्रेमी के साथ रहने की इजाजत दे दी है। वहीं डौंडी थाना प्रभारी अनिल ठाकुर ने बताया नवविवाहिता के गायब होने के बाद तलाश की गई लेकिन पता नहीं चलने पर वर पक्ष के लोगों ने चार मई को डौंडी थाने में गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

आशीर्वाद समारोह के समय बाइक से आया था प्रेमी

तीन मई को नवविवाहिता के ससुराल आमाडुला डौंडी में आशीर्वाद समारोह का कार्यक्रम हो रहा था। उसी रात को वो अपने प्रेमी के साथ बाइक से फरार हो गई । भागने के लिए दोनों ने पहले से प्लान बनाकर रखा था। योजना के मुताबिक देर रात वह बाथरुम जाने के बहाने घर से बाहर निकलकर आई व प्रेमी के साथ बाइक से फरार हो गई।

एक्सपर्ट की राय

इस पूरे मामले को लेकर सीनियर वकील राजकुमार तिवारी ने बताया कि अगर दोनों बालिग है तो वो साथ में रहने के लिए स्वतंत्र है। लेकिन इस मामले में लड़की की पहले शादी हो चुकी थी। इसलिए लड़की को दूसरी शादी करने के लिए अपने पहले पति से तलाक लेना पड़ेगा,तभी वह अपने प्रेमी के साथ दूसरी शादी कर सकती है।

Related Articles

Back to top button