ब्रेकिंग
Uttarakhand Minister News: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, वीडियो शेयर कर ज... Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, मायके वालों ने ससुराल के दरवाज... Prahaar Movie Review: राजकुमार राव की फिल्म ‘प्रहार’ का रिव्यू, वकील उज्ज्वल निकम के किरदार में छा ग... Apple iPhone Duo Repair Cost: एप्पल का नया फोल्डेबल फोन खरीदना जितना महंगा, स्क्रीन रिपेयर कराना उसस... Papankusha Ekadashi 2026 Date: कब है पापांकुशा एकादशी? जानिए सही तिथि और शुभ मुहूर्त PM Modi Canada Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिसंबर में करेंगे कनाडा का दौरा, द्विपक्षीय संबंधों ... Mumbai Crime News: मुंबई के गोरेगांव में रोंगटे खड़े देने वाली घटना, 10 साल की नाबालिग ने 18 महीने क... Varanasi Sarnath Blast Case: वाराणसी के सारनाथ में अवैध पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट मामले में मुख्य आरोपी... Pakur Murder Case: झारखंड के पाकुड़ में करोड़ों की संपत्ति के लिए खौफनाक साजिश, सरकारी कर्मचारी के ज... Andhra Pradesh Crime News: विजयवाड़ा रेलवे स्टेशन पर 110 ग्राम MDMA ड्रग्स के साथ युवती गिरफ्तार, प्...
देश

इस माह अब तक 67 संक्रमितों की मौत, 4563 नए कोरोना के मरीज मिले

कवर्धा। जिले में कोरोना की रफ्तार कम होने की नाम नहीं ले रहा है। स्थिति ऐसी है कि अप्रैल माह में जिस तरह कोरोना ने जिले में कहर बरपाया था। वैसे ही मई माह में भी देखने को मिल रहा है। स्वास्थ्य विभाग के प्राप्त आंकड़ों के हिसाब से देखे तो एक मई से लेकर 13 मई के मध्य जिले में अब तक 67 कोरोना संक्रमित की मौत हुई है। इन 13 दिनों में 4563 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। सबसे बड़ी राहत की बात है कि इन 13 दिनों में जितने नए मरीज मिले हैं, उनसे ज्यादा कोरोना संक्रमित स्वस्थ भी हुए है।

अब तक इन 13 दिनों में 5879 लोगों ने कोरोना को हराया है। इनमें ज्यादातर घर में रहकर स्वस्थ हुए हैं। इसके साथ ही प्रशासन ने ग्रामीण क्षेत्रों में होम आइसोलेशन मरीजों की पूरी सावधानी के साथ सतत मानिटरिंग की निर्देश दिए हैं। यदि ऐसी मरीजों के स्वास्थ्य में गिरावट होती है तो उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती करने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। दूसरी ओर राज्य सरकार ने समय-समय पर निजी अस्पतालों की जांच करें और यह सुनिश्चित करें कि कोरोना मरीजों के इलाज में निजी अस्पताल निर्धारित दर से ज्यादा राशि की वसूली न करें। मरीजों को डा. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य योजना और आयुष्मान योजना का लाभ भी दिलाने भी निर्देश दिए हैं।

ग्रामीण क्षेत्र में जागरूकता की कमी

कबीरधाम जिला पूरी तरह से ग्रामीण परिवेश पर है। ज्यादातर हिस्सा ग्रामीण क्षेत्र में आता है। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्र में भी कोरोना संक्रमण बढ़ा है। जिले के बोड़ला, पंडरिया, कवर्धा व सहसपुर लोहारा ब्लाक के ग्रामीण क्षेत्र में भी कोरोना अपना पैर पसार रहा है। इसे देखते हुए ग्रामीणों को जल्द से जल्द कोरोना जांच कराने व इलाज की अपील की जा रही है। साथ ही घर का बना ताजा गरम भोजन ग्रहण कर उचित पोषण आहार सुनिश्चित करें, इम्युनिटी बढ़ाने के लिए ताजा जूस लें तथा बार-बार पानी पीयें, अपनी दैनिक निर्धारित दवाएं नियमित लें, अपनी स्वास्थ्य का नियमित निगरानी रखें यदि सर्दी, खांसी, बुखार या श्वसन संबंधी कोई समस्या आती है तो त्वरित समीपस्थ स्वास्थ्य केन्द्र से सम्पर्क करें, अपने पारिवारिक सदस्य जो आपके साथ नहीं है उनसे बात करें, दोस्तों, रिश्तेदारों के संपर्क में रहें एवं आवश्यकता पड़ने पर मदद लें, कोई वैकल्पिक शल्य चिकित्सा (सर्जरी) हो तो उसे यथासंभव स्थगित करें।

संक्रमण से बचने के लिए वैक्सीनेशन जरूरी

जिले में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। हर दिन बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। जिसे तेजी से संक्रमण फैल रहा शासन प्रशास वैक्सीन लगाने के काम में भी तेजी ला रहा है लेकिन तमाम लोग भ्रांतियों में फंसे होने के बावजूद वैक्सीन लगवाने से कतरा रहे हैं, जबकि वैज्ञानिक व चिकित्सक बार-बार यह कह रहे हैं कि वैक्सीन सुरक्षित है और इसके कोई भी साइड इफेक्ट नहीं है। कोरोना संक्रमण से बचने में वैक्सीन सहायक साबित हो रही है। हर किसी को कोरोना वायरस वैक्सीन के टीके लगवाने चाहिए। चिकित्सक लगातार यह बता रहे हैं कि वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है। इसकी दो डोज रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ा देती है। इम्युनिटी बढ़ने से कोरोना संक्रमण से बचने में मदद मिलती है।

Related Articles

Back to top button