ब्रेकिंग
जबलपुर में देशभक्ति का अनूठा जुनून: उफनती नर्मदा नदी में एक हाथ में तिरंगा थामकर 7 किमी तैरे तैराक, ... मध्य प्रदेश के धार का प्रसिद्ध 'बाग प्रिंट' पहुंचा राष्ट्रपति भवन, 'एट होम' समारोह की बढ़ाएगा शोभा बालाघाट के आदिवासी गांवों में रहस्यमयी बीमारी और मलेरिया का कहर: डेढ़ माह में मासूमों की मौत, स्कूल ... जब क्लास में 'गुरुजी' बने गुना कलेक्टर: किशोर कन्याल ने ब्लैकबोर्ड पर बच्चों को पढ़ाया पाठ, सिखाया '... इंदौर: नगर निगम ARO जितेंद्र पांडे के ठिकानों पर लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, 31 साल की नौकरी में बना... एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 की तारीखें घोषित: 17 फरवरी से 12वीं और 24 फरवरी से 10वीं के एग्ज... जबलपुर रेल मंडल का टिकट चेकिंग दस्ता फुल एक्शन मोड में, 4 महीने में वसूला 28 करोड़ का रिकॉर्ड जुर्मा... लखनऊ में सनसनीखेज वारदात: जानकीपुरम में पत्नी ने लोहे के तवे से वार कर ली पति की जान, 5 साल से चल रह... महाराष्ट्र की आश्रमशालाओं में 2 साल के भीतर 584 छात्रों की मौत, सुरक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे... भारी विरोध के बाद झुकी बार काउंसिल ऑफ इंडिया: NALSAR छात्रों के एनरोलमेंट पर रोक का आदेश BCI ने लिया...
विदेश

फिलिस्तीन के समर्थन में कतर में सामूहिक प्रदर्शन, गाजा पट्टी में इजरायली हमलों की समाप्ती की मांग

दोहा। शनिवार को फिलिस्तीन के समर्थन में कतर में एक सामूहिक प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कोविड प्रतिबंधों का भी जमकर उल्लंघन हुआ। समाचार एजेंसी स्पुतनिक के मुताबिक, सैकड़ों लोगों ने राजधानी दोहा, उपनगरों और राष्ट्रीय मस्जिद इमाम मुहम्मद इब्न अब्द अल-वहाब मस्जिद के मुख्य चौक पर जमा होकर फिलिस्तीन के हक के लिए आवाज उठाई। प्रदर्शनकारी गाजा पट्टी में इजरायल के हमलों को समाप्त करने की मांग कर रहे थे और पूर्वी यरुशलम में फिलिस्तीनी परिवारों को वहां से निकालने का विरोध कर रहे थे।

कतर में शनिवार को हुए इस प्रदर्शन में हमस प्रमुख इस्माइल हनीयेह समेत हमस के सदस्यों ने भी हिस्सा लिया। हनीयेह ने दोहा में प्रदर्शनकारियों से कहा कि हमस ने बार-बार इजरायल को चेतावनी दी थी कि वह यरुशलम में अल-अक्सा मस्जिद को छुए नहीं क्योंकि यह फिलिस्तीनियों के लिए रेड लाइन होगी। हमस नेता ने इजरायल के हमलों के दौरान घायल हुए फिलिस्तीनियों के इलाज में सहायता के लिए मिस्र, जॉर्डन और लेबनान का धन्यवाद किया।

बता दें कि इजरायल और फिलिस्तीन के बीच संघर्ष में तेजी इस महीने आई है। इजरायल और फिलिस्तीनी गाजा पट्टी के बीच सीमा पर पिछले एक हफ्ते से हालात बिगड़े हुए हैं। इजरायली सेना ने शनिवार को कहा कि पिछले दिनों गाजा से इजरायल की ओर कुल 2,800 रॉकेट दागे थे, जिसमें से 430 प्रोजेक्टाइल गाजा पट्टी के भीतर गिरे थे। इजरायली सेना का कहना है कि उसने गाजा पट्टी में 672 से अधिक सैन्य ठिकानों पर हमले शुरू किए हैं। रॉकेट हमलों के दौरान इजरायल में कई नागरिकों की मौत की खबर है। इस बीच, फिलिस्तीन में 140 से अधिक मौतें हुई हैं, जिनमें 40 से अधिक बच्चे शामिल हैं। फिलिस्तीनी रेड क्रिसेंट के अनुसार, इजरायल के साथ तनाव के बीच 1,300 से अधिक फिलिस्तीनी घायल हुए हैं।

Related Articles

Back to top button