ब्रेकिंग
Lormi News: ओम कलेक्शन दुकान में चोरी, 4 साल से काम कर रहे कर्मचारी ने गल्ले पर किया हाथ साफ कांकेर धान घोटाला: 3848 क्विंटल धान हेराफेरी मामले पर कांग्रेस का प्रदर्शन, मरकाटोला में किया चक्का ... अमृतसर में फर्जी ट्रैवल एजेंट्स का बड़ा फर्जीवाड़ा: 15 दिनों में 15 केस दर्ज, युवाओं को सावधान रहने क... Punjab Weather Update: पंजाब के 16 जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी, जानें मौसम का हाल जालंधर में गैंगस्टर का खौफ: फैशन स्टूडियो मालिक से 50 लाख की फिरौती मांगी, न देने पर जान से मारने की... किसान मजदूर संघर्ष समिति का बड़ा ऐलान: 21 जुलाई को दिल्ली में महा रैली, फ्री ट्रेड समझौते का करेंगे व... फरीदकोट पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सी.आई.ए. स्टाफ ने 3 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में हैर... PM Modi Jalandhar Visit: 17 जुलाई को पीएम मोदी देंगे पंजाब को बड़ी सौगात, जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का... Gold-Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, जानें आज के ताजा रेट बंगा में फायरिंग से फैली सनसनी: मोहल्ले में चल रहे कार्यक्रम के दौरान चली गोली, महिला सहित दो घायल
खेल

श्रीलंकाई टीम के गेंदबाजी कोच और दो खिलाड़ी पाए गए कोरोना संक्रमित, सीरीज पर संशय

नई दिल्ली। Bangladesh vs Sri Lanka ODI Series: बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज पर अब संदेह के गंभीर बादल छा गए हैं, क्योंकि टूरिंग पार्टी के तीन सदस्यों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। कोविड 19 टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए श्रीलंकाई टीम के तीन सदस्यों में दो खिलाड़ी भी शामिल हैं। मेहमान टीम श्रीलंका के तेज गेंदबाज इसुरु उदाना और शिरन फर्नांडो के अलावा उनके गेंदबाजी कोच चामिंडा वास का आरटी-पीसीआर टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है।

श्रीलंका आज से शुरू होने वाली तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के लिए बांग्लादेश में है। तीनों मैच ढाका के शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेले जाएंगे, लेकिन कोरोना वायरस के केस सामने आने के बाद शायद इस सीरीज को स्थगित किया जा सकता है। हालांकि, श्रीलंकाई टीम अभी दूसरे आरटी-पीसीआर टेस्ट के परिणामों का इंतजार कर रही है। ऐसे में सीरीज पर संशय बना हुआ है। अगर कोई अन्य खिलाड़ी और संक्रमित पाया जाता है तो फिर सीरीज रद भी हो सकती है।

मेजबान बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच आज यानी 23 मई को खेला जाना है, जबकि दूसरा मैच 25 मई को खेला जाना था। वहीं, सीरीज का आखिरी मैच 28 मई के लिए शेड्यूल था, लेकिन मौजूदा हालातों को देखते हुए ऐसा माना जा रहा है कि इस सीरीज को स्थगित किया जा सकता है। श्रीलंकाई टीम ने बोर्ड से वेतन को लेकर भी बगावत कर दी है, लेकिन कप्तान और खिलाड़ियों का कहना है कि उनका ध्यान अभी इस सीरीज पर है।

श्रीलंका की वनडे टीम इस प्रकार है 

दनुश्का गुनातिलका, कुलस परेरा (कप्तान और विकेटकीपर), कुसल मेंडिस, निरोशन डिकवेला, धनंजया डिसिल्वा, दसुन शनाका, वनिंदु हसरंगा, इसुरु उदाना, लक्षन संदाकन, दुश्मांता चमीरा, चमिका करुणारत्ने, बिनुरा फर्नांडो, पथुम निसंका, रमेश मेंडिस, अकिला धनंजया, असिथा फर्नांडो, अशेन बांदारा और शिरन फर्नांडो।

Related Articles

Back to top button