ब्रेकिंग
केरल के कोच्चि में ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी कॉकरोच जनता पार्टी, मुख्य चुना... आरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी हत्याकांड का मुख्य शूटर मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने पैर में मारी गोली झारखंड के खूंटी में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा— तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर खड़े लोगों को कुचल, 10... महाराष्ट्र के जलगांव में एसीबी का बड़ा एक्शन— 10 हजार की घूस लेते पकड़ा गया अधिकारी, घर और लॉकर से न... देश के मौसम का हाल, उत्तर भारत में बढ़ी ठंड और दक्षिण के इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट भिंड में कमरे का फर्श धंसने से पलंग समेत 16 फीट गहरे गड्ढे में समाई महिला, सिंधिया रियासत के दौर से ... दिल्ली में दिवाली से पहले ही हवा हुई बेहद जहरीली, कई इलाकों में एक्यूआई 450 के पार— गंभीर श्रेणी में... या एसी, टीवी या फ्रिज खरीदते समय क्या एक्सटेंडेड वारंटी लेना सच में फायदेमंद है? जानिए इसके फायदे और... मुंबई के कांदिवली में बुजुर्ग महिला के साथ लूट, परिचित बनकर आया बदमाश गले से सोने की चेन छीनकर फरार उत्तरकाशी के केदारताल एवलांच में जान गंवाने वाली लखनऊ की दो सगी बहनों की दर्दनाक दास्तान, अंतिम सांस...
देश

केंद्र सरकार ने अभिव्यक्ति की आजादी और लोकतंत्र को सबसे ज्यादा पहुंचाया है नुकसान: अटल

बिलासपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव ने भाजपा नेताओं को आड़ेहाथों लेते हुए कहा कि भाजपा नेता आपदा में अवसर की तलाश में जुटे हुए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री डा.रमन सिंह जैसे वरिष्ठ भाजपा नेता की गतिविधियों से लोकतंत्र को नुकसान हो रहा है। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डा. सिंह के विरुद्ध हुई रिपोर्ट पर भाजपाई स्वयं चिंतन करें। स्वयं उन्हें पूर्व सीएम डा.सिंह को दोषी करार देने के लिए भी धरना देना पड़ेगा।

अभिव्यक्ति की आजादी और लोकतंत्र को सबसे ज्यादा नुकसान इन सात वर्षों में केंद्र सरकार ने पहुंचाया है। लेकिन अभिव्यक्ति की आजादी के नाम से किसी कूटरचित दस्तावेज के उपयोग और प्रसार को उचित नहीं ठहराया जा सकता है। किसी के सम्मान को नुकसान पहुंचाने के लिए की गई कूटरचना और ऐसा कृत्य जिससे लोक शांति भंग हो वह अभिव्यक्ति की आजादी नहीं है।

भाजपा नेताओं द्वारा सिर्फ डा. रमन ने एक ट्वीट ही तो किया है कहना हास्यास्पद है क्योंकि एक जिम्मेदार राजनीतिक पद पर रहते हुए अपनी राजनीतिक निष्ठा प्रदर्शित करने के लिए कूटरचित दस्तावेज को असल रूप में इंटरनेट मीडिया में जारी करना गंभीर अपराध है। यहां यह बताना भी आवश्यक है कि जब से केंद्र में भाजपा की सरकार बैठी है और उसके निर्णयों और असफलता देश सामने उजागर हुए हैं तो उस समय भाजपा के लोग नए प्रपंच कर जनता का ध्यान असफलता से हटाने के लिए साजिशों में संलिप्त रहते हैं।

कोरोना संक्रमण से लड़ने के लिए प्रारंभ से ही केंद्र की भाजपा सरकार पूरी तरह से असफल रही और तो और मानव जीवन को सुरक्षा कवच प्रदान करने वाली वैक्सीन लगाने की समय सीमा में लगातार केंद्र सरकार द्वारा किया गया परिवर्तन केंद्र सरकार की विश्वसनीयता को भी कटघरे में खड़ा कर दिया गया है। भाजपा प्रवक्ता के ट्वीट के बाद उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष उपाध्यक्ष, महासचिव, केंद्रीय मंत्री सभी ने कूटरचित दस्तावेजों को इंटरनेट मीडिया पर सार्वजनिक कर कांग्रेस पार्टी को बदनाम करने का जो षड़यंत्र रचा वह लोकतंत्र में स्वीकार्य नहीं है।

Related Articles

Back to top button