ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश के इंदौर में दहला देने वाला डबल मर्डर: कालानी नगर में पिता और बेटी की हत्या के मामले में... बिहार के बेगूसराय में प्रेम प्रसंग का अनोखा मामला: चोरी-छिपे मिलने आए प्रेमी-प्रेमिका को ग्रामीणों न... दिल्ली में आयोजित 'शब्द कीर्तन' कार्यक्रम में शामिल हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गुरु नानक देव जी ... उत्तर प्रदेश के बागपत में सरेराह क्रूरता की हदें पार: दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पेट्रोल पंप के बाहर आ... न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच ड्रॉ होने के बाद आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में... रणबीर कपूर और यश स्टारर बहुचर्चित फिल्म ‘रामायण’ में हनुमान के रूप में नजर आएंगे सनी देओल, मेकर्स ने... बांग्लादेश के प्रमुख परिधान उद्योग पर मंडराया गंभीर संकट: महज अठारह दिनों में चार हजार करोड़ रुपये क... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का दिखा बड़ा असर: भारत के सोने के आयात में 40 फीसदी की भारी गिरावट... WhatsApp Web का इस्तेमाल करने वाले हो जाएं सावधान: गृह मंत्रालय के तहत आने वाले I4C ने जारी की गंभीर... कार्तिक पूर्णिमा 2026 पर ओडिशा में मनाई जाती है अनूठी 'बोइता बंदाना' परंपरा: नदियों और समुद्र तटों प...
देश

घोड़े की अंतिम यात्रा में उमड़ी सैकड़ों लोगों की भीड़, कोरोना लॉकडाउन की उड़ी धज्जियां

बेंगलुरु। कर्नाटक में कोरोना वायरस संक्रमण का कहर जारी है। इसलिए प्रदेश में लॉकडाउन 7 जून तक के लिए बढ़ा दिया गया है। इस बीच रविवार को एक ऐसा मंजर देखने को मिला, जिसने कोरोना लॉकडाउन की धज्जियां उड़ा दीं। यहां एक घोड़े की अंतिम यात्रा में सैकड़ों लोगों की भीड़ नजर आई। कोरोना के कहर के बीच लॉकडाउन के उल्‍लंघन का ये नजारा बेलगावी जिले के मराडीमठ क्षेत्र में देखने को मिला। इस घटना के बाद क्षेत्र को प्रशासन ने सील कर दिया है।

दरअसल ये कोई साधारण घोड़ा नहीं था। ये स्‍थानीय देवता को समर्पित घोड़ा था, जिसमें लोगों की बहुत आस्‍था है। मराडीमठ गांव के कदसिद्देश्वर आश्रम से जुड़े इस घोड़े की शुक्रवार रात मौत हो गई थी। शनिवार को इस घोड़े की अंतिम यात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान लोग ये भी भूल गए कि कोरोना से पूरे प्रदेश में हाहाकार मचा हुआ है।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। स्‍थानीय प्रशासन की नजर जैसे ही इस घटना के फोटो और वीडियो पर पड़ी, उन्होंने करीब 400 घरों की बस्ती मराडीमठ को सील कर दिया। कोन्नूर में तहसीलदार प्रकाश होलेप्पागोल ने बताया कि न केवल निवासियों की आवाजाही को प्रतिबंधित कर दिया गया है, बल्कि उनकी कोविड ​-19 की जांच भी की जा रही है।

इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि घोड़े की अंतिम यात्रा में सैकड़ों लोग चल रहे हैं। इनमें पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं और बच्‍चे भी शामिल हैं। पूरे रीति-रिवाज से घोड़े का अंतिम संस्‍कार की विधियां की जा रही हैं। इस दौरान ज्‍यादा लोगों ने मास्‍क भी नहीं लगाया हुआ हैं। ये वीडियो स्‍थानीय प्रशासन पर भी सवाल उठा रहा है। आखिर, क्‍यों पुलिस ने लॉकडाउन के दौरान इतने लोगों को निकलने दिया?

Related Articles

Back to top button