टूल किट भाजपा के सियासी षड्यंत्र का अहम हिस्सा: सत्यनारायण

बिलासपुर। पूर्व मंत्री व विधायक सत्यनारायण शर्मा ने भाजपा नेताओं को आड़ेहाथों लेते हुए कहा कि टूल किट प्रकरण पूरी तरह भाजपा का सियासी षड़यंत्र है। इस बात का भांडाफोड़ हो चुका है। सियासी षड्यंत्र रचने वाले भाजपा नेताओं के खिलाफ प्रदेशभर के थानों में रिपोर्ट दर्ज करने आवेदन सौंपा गया है।
देश के सामने इनका असली चेहरा उजागर हो गया है। जब चारों तरफ से घिर गए हैं तब थानों का घेराव और घर के सामने बैठकर धरना प्रदर्शन जैसे सियासी नौटंकी कर रहे हैं। देश और प्रदेश की जनता इनके बहकावे में अब आने वाला नहीं है।
पूर्व मंत्री शर्मा बिलासपुर नगर निगम के महापौर रामशरण यादव के शासकीय आवास में पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। एक दिन पहले ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर झीरम घाटी के शहीदों को कांग्रेस ने श्रद्धांजलि अर्पित की है। यह पूछे जाने पर कि राज्य में कांग्रेस की सरकार है और झीरम के श्ाहीदों के स्वजनों को अब तक न्याय नहीं मिल पाया है।
घटना में संलिप्तता के बारे में भी कुछ जानकारी नहीं है। पूर्व मंत्री ने कहा कि झीरम घाटी हत्याकांड की जांच केंद्र सरकार की जांच एजेंसी एनआइए कर रही है। राज्य सरकार का इसमें कोई हस्तक्षेप नहीं है। केंद्र सरकार अपनी एजेंसी के बजाय राज्य सरकार को जांच का जिम्मा सौंप दें तो मिनटों में सब कुछ सामने आ जाएगा।
एक सवाल के जवाब में पूर्व मंत्री व विधायक शर्मा ने कहा कि झीरम घाटी हत्याकांड का सबूत है या नहीं ये तो सीएम ही बता सकते हैं। फिर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के पास अगर पर्याप्त सबूत होगा तो उसे सरकार सुरक्षित रखी होगी। भाजपा नेताओं को आड़ेहाथों लेते हुए कहा कि झीरम घाटी हत्याकांड का सबूत भाजपाइयों को भला सरकार क्यों देगी। चुटकी लेते हुए कहा कि भाजपाई तो सबूत मिटाने में माहिर हैं।
दोषी अफसर के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए
कांग्रेस भवन में लाठीचार्ज की जांच के सवाल पर कहा कि हमारा स्पष्ट मानना है कि जिस पुलिस अफसर ने भी कांगे्रेस भवन में बैठे कांग्रेसजनों पर लाठीचार्ज का आदेश दिया था। उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
गांव में भाजपाई फैला रहे भ्रम
ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण को लेकर ग्रामीणों के बीच फैले भ्रम की स्थिति के सवाल पर कहा कि यह भाजपाइयों का ही काम है। विपक्षी दल के लोग ही यह कर सकते हैं। हमारे कार्यकर्ता तो लगातार ग्रामीणांे को टीकाकरण के लिए राजी कर रहे हैं। केंद्रों तक लेकर जा रहे हैं। उन्हांेने कहा कि कोरोना संक्रमणकाल के दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ता जान जोखिम में डालकर काम करते रहे हैं। भाजपाई पूरे समय घरों में ही बैठे रहे।
जब आम आदमी सवाल दागने लगे तब फर्जी टूल किट लेकर आ गए। बातचीत के दौरान अपेक्स बैंक के चेयरमैन बैजनाथ चंद्राकर, पीसीसी के उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान, नगर निगम के सभापति श्ोख नजीरुद्दीन, शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक, विजय पांडेय, भुनेश्वर यादव, राजेश शुक्ला, पुष्पेंद्र साहू, अजय यादव, बंटी सोंथलिया, जयपाल मुदलियार सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे।






