ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...
मनोरंजन

Salman Khan से पंगा लेने से बाज़ नहीं आ रहे केआरके, अब बोले-‘ये साबित हो गया कि केआरके बॉलीवुड का नंबर 1 क्रिटिक है’

नई दिल्ली। अपने विवादित बयानों और ट्वीट्स की वजह से खबरों में छाए रहने वाले एक्टर कमाल रशिद ख़ान उर्फ केआरके इस वक्त सलमान ख़ान से पंगा लेने की वजह चर्चा में हैं। केआरके ने हाल ही में सलमान खान की फिल्म ‘राधे योर मोस्ट वॉन्टेड भाई’ का मज़ाक उड़ाया था जिसके बाद भाईजान ने उनके खिलाफ मुंबई हाईकोर्ट में मानहानि का केस फाइल कर दिया। केस फाइल होने के बाद पहले तो केआरके मुकाबले के मूड में दिखे। लेकिन फिर उन्होंने सलमान ख़ान के पिता सलीम ख़ान से माफी मांगते हुए कहा कि वो कभी भी सलमान की फिल्मों का रिव्यू नहीं करेंगे, बस भाईजान केस को आगे न बढ़ाएं। लेकिन माफी मांगने के बाद अब केआरके के सुर फिर से बदलते हुए नज़र आ रहे हैं।

सलीम ख़ान और सलमान से माफी मांगने के बाद केआरके ने आज फिर एक ट्वीट किया है जिसमें वो भाईजान पर तंज कसते दिख रहे हैं। इतना ही नहीं इस ट्वीट में केआरके ने ख़ुद को बॉलीवुड के इतिहास का सबसे नंबर 1 समीक्षक बताया है। केआरके ने अपने ट्वीट मे लिखा, ‘आप यूट्यूब पर सलमान ख़ान की फिल्म ‘राधे’ के कई सारे बुरे रिव्यूज़ देख सकते हैं, लेकिन समलान को उनसे कोई दिक्कत नहीं हुई सिवाई ब्रैंड ‘केआरके’ से। इससे ये साबित होता है कि केआरके बॉलीवुड के इतिहास का नंबर 1 क्रिटिक है। बाकी सब चाय कम पानी हैं। स्टार्स अपने रिव्यू की परवाह नहीं करते’।

 

सलमान से थी भिडने 

मानहानि केस के बाद पहले केआरके ने ट्वीट किया था, ‘प्रिय समलान ख़ान, ये मानहानि का केस आपकी हताशा और निराशा का सबूत है। मैं अपने फॉलोअर्स के लिए रिव्यू करता हूं और अपना काम कर रहा हूं। मुझे रिव्यू करने से रोकने की बजाय अपको और अच्छी फिल्म बनानी चाहिए। मैं सच्चाई के लिए लड़ता रहूंगा। इस केस के लिए शुक्रिया’।

सलीम ख़ान से की ये रिक्वेस्ट…

इसके केआर केआर के ट्वीट किया था ‘मैं ये पहले भी कई बार कह चुका हूं कि जो प्रोड्यूसर या एक्टर मुझे उनकी फिल्म का रिव्यू करने के लिए मना करते हैं मैं उनकी फिल्म का रिव्यू कभी नहीं करता हूं। सलमान ‘राधे’ का रिव्यू करने के लिए मेरे खिलाफ मानहानि का केस किया गया है इसके मतलब मेरे रिव्यू से वो बहुत आहत हुए हैं। तो अब मैं उनकी फिल्म का रिव्यू नहीं करूंगा’।

‘सलीम ख़ान सर मैं सलमान की फिल्म और उनके करियर को नुकसान नहीं पहुंचा रहा हूं। मैं सिर्फ मज़ाक के लिए रिव्यू करता हूं। अगर मुझे पता होता कि मेरी समीक्षा से सलमान प्रभावित होते हैं तो मैं समीक्षा नहीं करूंगा। अगर वह मुझे अपनी फिल्म की समीक्षा नहीं करने के लिए कहते तो मैं समीक्षा नहीं करता। प्लीज़ उनसे कहिए कि वो केस को आगे न बढ़ाएं। मैं अपने सारे रिव्यू वीडियो डिलीट कर दूंगा’।

Related Articles

Back to top button