ब्रेकिंग
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: ऑनलाइन फॉर्म 6 से हटाई गई पूर्वजों से संबंधित अतिरिक्त घोषणा अक्टूबर आते ही दमघोंटू होने लगती है हवा: पॉल्यूशन बढ़ने से पहले ही दिल्ली-NCR में सिस्टम हुआ एक्टिव रबी सीजन 2027-28 के लिए 6 फसलों की MSP में बढ़ोतरी: किसानों को लागत पर मिलेगा 50% से 106% तक मुनाफा Gujarat Politics: पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला की फिर होगी कांग्रेस में वापसी? नई पार्टी का ऐलान टाला; ... Jhalawar News: मां नेत्रहीन और पिता मूकबधिर, खेत से लापता 7 वर्षीय इकलौते बेटे का कुएं में मिला शव; ... Maharashtra Cannabis Bust: सोलापुर में गन्ने के खेत से ₹1.05 करोड़ का गांजा जब्त, 12 फीट ऊंचे 240 पौ... Bihar Flood Alert: नेपाल में बारिश से गंगा-गंडक उफान पर, सारण में तटबंध टूटने से दर्जनों गांव डूबे, ... Bareilly Cyber Crime News: बरेली में साइबर ठगों का बड़ा जाल, छह वारदातों में उड़ाए लाखों; टेलीग्राम ... UP Politics: 'नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ' वाले बयान पर घिरे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, बचाव में उतरे ओपी... अखिलेश यादव संग दिखे योगी के मंत्री राकेश सचान: राज्यसभा चुनाव के बीच तस्वीर ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी
मनोरंजन

Sonu Sood की फीमेल फैन ने राखी बांधकर की पैर छूने की कोशिश, एक्टर का ऐसा था रिएक्शन, VIDEO वायरल

नई दिल्ली। कोरोना काल में पिछले साल से लोगों की मदद करके सोनू सूद उनके मसीहा बन गए हैं। फिल्मों में भले भी उन्होंने विलेन का किरदार निभाया हो लेकिन असल जिंदगी में वो रियल हीरो हैं। सोनू आज भी जरूरतमंदों के लिए लगातार काम कर रहे हैं। इस बार लोगों को दवा पहुंचाने से लेकर उनके इलाज और ऑक्सीजन जैसी मदद करने में भी सोनू लगातार प्रयास कर रहे हैं।

महज सोशल मीडिया पर ही नहीं बल्कि लोग अब सोनू के घर के बाहर भी जाकर मदद के लिए गुहार लगा रहे हैं। वहीं सोनू लगातार सोशल मीडिया के जरिए अपने काम को लेकर खुद जानकारी शेयर कर रहे हैं। हर दिन एक्टर को लेकर कोई न कोई वीडियो या फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होता रहता है। हाल ही में जहां सोनू के पोस्टर पर दूध चढ़ाने वाला वीडियो सामने आया था। वहीं अब उनका एक नया वीडियो चर्चा में बना हुआ है। इस वीडियो को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

सोनू सूद का जो वीडियो सामने आया है उसमें एक महिला सोनू सूद की कलाई पर राखी बांधते दिख रही है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि सोनू अपने मुंबई अपार्टमेंट के बाहर जरूरतमंद लोगों से बात कर रहे हैं। इस दौरान वहां काफी सारे लोगों की भीड़ नजर आ रही है। इसी बीच एक महिला आती हैं और उनके कलाई पर राखी बांधने लगती हैं। राखी बांधने के तुरंत बाद महिला एक्टर का पैर छूने के लिए नीचे झुकती है। लेकिन, सोनू उसे ऐसा नहीं करने की अपील के साथ उसे उठाते हैं। इस वीडियो पर लगातार फैंस के रिएक्शन सामने आ रहे हैं

आपको बता दें कि इससे पहले सोनू का वीडियो वायरल हुआ था जिसमें लोग उनके पोस्टर पर दूध चढ़ाते नजर आए थे। इस बात को लेकर जैसे ही सोनू ने लोगों को शुक्रिया अदा किया तो सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने उनकी जमकर आलोचना की थी। वहीं जब दुबार फिर एक ऐसा ही वीडियो सामने आया था तब सोनू ने लेागों से ऐसा न करने की अपील की थी। सोनू ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा था, ‘आभार, सभी से निवेदन है कि किसी जरूरतमंद के लिए दूध बचाइए।’ ये वीडियो ये आंध्र प्रदेश के कुरनूल और नेल्लोर का था।

Related Articles

Back to top button