ब्रेकिंग
Kanwar Yatra 2026: मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा से पहले पुलिस सख्त, 348 DJ संचालकों को भेजा नोटिस Noida Fake Call Center Bust: नोएडा में करोड़ों की ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश, 3 गिरफ्... Deepika Padukone Pregnancy: 7 महीने की प्रेग्नेंसी में 'राका' की शूटिंग कर रहीं दीपिका, एक्शन सीन्स ... Cyber Crime News: यूपी में 17 अवैध कॉल सेंटर्स का भंडाफोड़, 7 दिनों के ऑपरेशन में पुलिस के हत्थे चढ़... Singhu Border Hit and Run: दिल्ली में हिट-एंड-रन! ट्रैफिक पुलिस के जवान की दर्दनाक मौत, 2 आरोपी गिरफ... Rahul Gandhi on Paper Leak: 'देवभूमि को बना दिया पेपर लीक का एपिसेंटर', राहुल गांधी का उत्तराखंड की ... Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में डोली धरती, महसूस किए गए भूकंप के झटके, लोगों में द... NEET UG 2026 Result: NTA ने जारी किए नीट के नतीजे, आर्यन गुप्ता और पंशुल बंसल बने ऑल इंडिया टॉपर Delhi Kanjhawala Case: कंझावला में खौफनाक वारदात, तेज रफ्तार SUV ने स्कूटी सवार को कई बार कुचला Delhi Weather Update: दिल्ली में गर्मी और उमस का सितम, 39 डिग्री तक पहुंचेगा पारा, जानें मौसम का हाल
देश

बिलासपुर में सुपरवाइजर ने निगम कार्यालय में लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

बिलासपुर। तालापारा निवासी सफाई सुपरवाइजर ने नगर निगम कार्यालय विकास भवन में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर सिविल लाइन पुलिस ने पंचनामा के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मृतक के परिवार व निगम कर्मचारियों से घटना के संबंध में पूछताछ कर रही है।

सिविल लाइन थाना प्रभारी सुरेंद्र स्वर्णकार ने बताया कि तालापारा निवासी अब्दुल हाफिज(60 वर्ष) निगम में सफाई सुपरवाइजर का काम करते थे। सोमवार कि सुबह वे निगम कार्यालय गए थे। निगम कर्मचारियों की नजर बचाकर वे विकास भवन की तीसरी मंजिल में पहुंच गए। वहां उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

निगम कर्मियों ने सुपरवाइजर के की लाश को फंदे पर लटकता देख अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद घटना की सूचना सिविल लाइन पुलिस को दी गई। इस पर सिविल लाइन थाना प्रभारी सुरेंद्र स्वर्णकार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए।

पंचनामा के बाद उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिम्स भेज दिया है। पुलिस की टीम निगम कर्मियों व मृतक के परिवार वालों से पूछताछ कर रही है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button