ब्रेकिंग
PM Modi in Indonesia: 'भारत मदर ऑफ डेमोक्रेसी', इंडोनेशिया की संसद में पीएम मोदी ने पेश किया 'गंगा-म... Welcome to the Jungle Budget: 250 करोड़ नहीं, डायरेक्टर अहमद खान ने बताया फिल्म का असली बजट Ramayana Movie Rights: करण जौहर ने 250 करोड़ में खरीदे 'रामायण' के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स, दिवाली पर ... Prabhas Fauzi Update: प्रभास की 'फौजी' में होगा हाई-वोल्टेज एक्शन, 10 जुलाई से शुरू होगी इंटरवल सीन ... Akshay Kumar 2016 Movies: 'एयरलिफ्ट' से 'रुस्तम' तक, जब अक्षय कुमार ने 8 महीने में दी थीं लगातार 3 स... UP ATS Action: लखनऊ NIA कोर्ट का बड़ा फैसला, 13 बांग्लादेशी और 2 रोहिंग्या घुसपैठियों को 5-5 साल की ... डबरा में सफाई कर्मचारी की संदिग्ध मौत, अपहरण के शक में पुलिसकर्मियों पर पिटाई का आरोप Khajrana Civil Hospital: जमीन का नहीं हुआ हस्तांतरण, इसलिए अटका खजराना सिविल अस्पताल का काम Haridwar Mansa Devi Temple: राम मंदिर विवाद के बाद मनसा देवी ट्रस्ट सख्त, पुजारियों के लिए बनाए कड़े... Ketan Agrawal Murder Case: केतन हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, आरोपी चेतन-सिया ने 4 महीने पहले क...
खेल

पूर्व कप्तान ने किया खुलासा, बताया भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट में क्या है मुख्य अंतर

नई दिल्ली। पिछले एक दशक में भारतीय क्रिकेट को अभूतपूर्व सफलता मिली है। टीम इंडिया ने पिछले 10 वर्षों में 50 ओवर के विश्व कप से लेकर टेस्ट क्रिकेट में नंबर एक रैंकिंग तक हासिल की है। एमएस धौनी और विराट कोहली की कप्तानी में भारत ने खेल के सभी प्रारूपों में रैंकिंग में शिखर पर पहुंचते हुए लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है।

वहीं, पाकिस्तान की टीम पिछले एक दशक में ज्यादा कुछ हासिल नहीं कर पाई है। हालांकि, एक आइसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में पाकिस्तान ने जरूर जीती है, लेकिन पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने खुलासा किया है कि दोनों देशों की क्रिकेट में क्या अंतर है।

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने दोनों क्रिकेट देशों के बीच अंतर के बारे में बात की। लतीफ ने कहा कि आइपीएल के आंकड़ों पर आधारित होने के कारण भारत ने अपने टैलेंट पूल को बढ़ाया है। दूसरी ओर पाकिस्तान ‘नग्न आंखों से प्रतिभा’ खोजने पर ध्यान केंद्रित करने के बजाय कोचों को ‘वैज्ञानिक रूप से’ तैयार करने में सक्षम नहीं है।’

उन्होंने कहा है, “2010 के बाद से भारतीय क्रिकेट बढ़ रहा है, जबकि हम गिरावट पर हैं। हम अपने कोचों को वैज्ञानिक रूप से तैयार नहीं कर पा रहे हैं और नंगी आंखों से किसी की प्रतिभा पर अधिक विश्वास नहीं कर पा रहे हैं। आइपीएल 2010 से भारत में डेटा-संचालित है और इसने उन्हें अपना टैलेंट पूल बनाने में काफी मदद की है। विदेशी कोचों ने भी उनकी काफी मदद की।”

लतीफ ने आगे एक अंग्रेजी वेबसाइट से बात करते हुए कहा, “पूर्व खिलाड़ियों के साथ-साथ विदेशी कोचों ने भी भारतीय खिलाड़ियों को विकसित होने में मदद की है। यह भारत और पाकिस्तान के बीच एक मुख्य अंतर रहा है। हमने पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ियों को कोच के रूप में नियुक्त किया है और कई पीएसएल फ्रेंचाइजी उन्हें अपनी टीम के साथ अनुमति नहीं देते हैं। यह एक बहुत बड़ी समस्या हो गई है।” टीम इंडिया अब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल 18 जून को साउथैप्टन में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी। वहीं, पाकिस्तान की टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में खास कमाल नहीं दिखा सकी थी।

Related Articles

Back to top button