ब्रेकिंग
लुधियाना में 15 वर्षीय नाबालिग को बंधक बनाकर दुष्कर्म: जागीरपुर के मकान में दिया वारदात को अंजाम, पॉ... फतेहाबाद के झलनिया में होली की पुरानी रंजिश में 40 वर्षीय महेंद्र की निर्मम हत्या बारिश से बेहाल गुरुग्राम: जलभराव के स्थायी समाधान के लिए MCG और IIT गांधीनगर की बैठक, 4 प्रमुख इलाको... हरियाणा मानसून सत्र में तीखी नोकझोंक के आसार: फ्रंट फुट पर रहेंगे अनिल विज, दीपेंद्र हुड्डा के बयान ... सोनीपत में 10वीं के छात्र की संदिग्ध मौत: झूले से लटका मिला शव, शिक्षिका की पिटाई के बाद 4 दिन से था... हरियाणा के 14,300 सरकारी स्कूलों की बदलेगी तस्वीर: 2,800 विकास कार्यों के लिए ₹130 करोड़ जारी, बना म... जंतर-मंतर पर पैलेट गन के छर्रे से गई छात्र साहिल की आंख की रोशनी: खाकी पहनने का सपना टूटा, राहुल गां... हरियाणा में ₹35 किलो मिलेगा प्याज: आसमान छूती कीमतों के बीच नैफेड नासिक से मंगा रहा प्याज की बड़ी खे... पानीपत के बाबरपुर में युवक से मारपीट के बाद बड़ा फैसला: बिना आधार कार्ड प्रवासी मजदूरों को नहीं मिले... कुलदीप शर्मा ने BJP में जाने की अटकलों को किया खारिज; कांग्रेस के भीतर उपेक्षा और HKRN पर साधा निशान...
देश

अमरनाथ यात्राः ‘बम बम भोले’ के जैकारों के साथ रवाना हुआ नया जत्था, इतने श्रद्धालु करेंगे दर्शन

जम्मूः बारिश की फुहारों और ‘बम बम भोले’ के उद्घोष के बीच 3627 श्रद्धालुओं का नया जत्था गुरुवार को यहां भगवती नगर यात्री निवास से अमरनाथ गुफा के लिए रवाना हुआ।केंद्रीय रिजर्व सुरक्षा बल के जवानों की सुरक्षा के साए में श्रद्धालुओं का जत्था 157 वाहनों के जरिए पारंपरिक मार्ग  पहलगाम और नजदीकी मार्ग बालटाल के लिए रवाना हुआ। पहलगाम रवाना होने वाले जत्थे में 1799 पुरुष, 300 महिलाएं , तीन बच्चे और 112 साधु शामिल हैं जबकि बालटाल की ओर रवाना होने वालों में 1012 पुरुष तथा 399 महिलायें शामिल हैं।

गौरतलब है कि गत 29 जून को राज्यपाल के सलाहकार के के शर्मा ने अमरनाथ यात्रा के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। बहुस्तरीय सुरक्षा इंतजामों के बीच 46 दिनों तक चलने वाली वार्षिक अमरनाथ यात्रा 15 अगस्त को सावन पूर्णिमा (रक्षाबंधन) के दिन  संपन्न होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button