ब्रेकिंग
President Droupadi Murmu Birthday: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जन्मदिन; पीएम मोदी, राजनाथ सिंह समेत... NEET Re-Exam Preparation: परीक्षा से पहले आज देशभर में NTA की 'मॉक ड्रिल'; जानें सुरक्षा और संचालन क... Karnataka Welfare Schemes: अब वोटर लिस्ट में नाम होने पर ही मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ; सीएम डीके ... Economic Crisis Allegations: महंगाई और बेरोजगारी पर कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना; RBI गवर्नर ने ... Maharashtra Politics: शिवसेना स्थापना दिवस पर शिंदे का शक्ति प्रदर्शन; राहुल गांधी और उद्धव गुट पर स... NEET UG Student Death: गाजियाबाद के प्रताप विहार में NEET की तैयारी कर रहे छात्र की मौत; जांच में जु... Ram Mandir Trust Investigation: चंदा चोरी के आरोपों पर योगी सरकार सख्त; CM बोले- 'अपराधी कोई भी हो, ... Firozabad Couple Death Mystery: फिरोजाबाद में शादीशुदा महिला और युवक की नहर में मिली लाशें; पुलिस जा... Tej Pratap Yadav Security Threat: तेज प्रताप यादव ने जताया अपनी जान को खतरा; आकाश यादव समेत 7 पर दर्... NEET UG Re-Exam Uttarakhand: देहरादून में 16 केंद्रों पर होगी NEET री-एग्जाम; प्रशासन ने कसी कमर, चप...
देश

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह बोले- भगोड़े आर्थिक अपराधियों के खिलाफ मजबूत अंतरराष्ट्रीय सहयोग की जरूरत

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा है कि दुनिया वर्तमान में भगोड़े आर्थिक अपराधियों की गंभीर उभरती चुनौतियों का सामना कर रही है। इन अपराधियों को उनके देशों में प्रत्यर्पित करने के लिए उन्होंने मजूबत और संगठित अंतरराष्ट्रीय सहयोग की जरूरत पर जोर दिया।

संयुक्त राष्ट्र आम सभा (यूएनजीए) के विशेष सत्र में सिंह ने कहा कि आरोपित दूसरे देशों में शरण लेते हैं और वहां की जटिल कानूनी प्रक्रिया की आड़ लेकर बचते रहते हैं। इन अपराधियों द्वारा इस क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सहयोग में कमियों और कमजोरियों का शोषण किया जाता है।

केंद्रीय मंत्री का यह बयान इसलिए भी और महत्वपूर्ण है क्योंकि भारत विजय माल्या, नीरव मोदी और मेहुल चोकसी जैसे भगोड़े आर्थिक अपराधियों को स्वदेश लाने के लिए दूसरे देशों में कानूनी लड़ाई लड़ रहा है। पंजाब नेशनल बैंक के साथ 13,500 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी में वांछित चोकसी और मोदी 2018 में देश छोड़कर भाग गए थे।

Related Articles

Back to top button