ब्रेकिंग
Pehowa Sadar Police Action: कुरुक्षेत्र में सड़क हादसे के बाद फरार बस चालक की तलाश जारी, पुलिस खंगाल... Haryana Police Crime News: कैथल में पुलिसकर्मी समेत तीन लोगों पर केस दर्ज, 25 प्रतिशत हिस्सेदारी का ... Chandigarh News: मीडिया वेलबीइंग एसोसिएशन के कार्यों से गदगद हुए ऊर्जा मंत्री अनिल विज, कहा- संकट के... Amritsar ASI Murder Case: शहीद ASI हरजीत सिंह के परिवार को ₹2 करोड़ का मुआवजा; CM भगवंत मान का बड़ा ... Ludhiana Horror: घर में घुसकर किशोरी को किडनैप कर शिमला ले गया आरोपी, 1 महीने तक होटल में बंधक बनाकर... Punjab DA Hike News: कर्मचारियों को मिली बड़ी राहत; DA 42% से बढ़कर हुआ 50%, अगले वेतन के साथ मिलेगा... Gurdaspur Road Accident: दीनानगर में दर्दनाक सड़क हादसा; रेत से भरे टिप्पर ने बाइक सवार को रौंदा, डा... Kharar Theft Case: 29 जुलाई और 7 सितंबर को चोरी हुए ट्रैक्टर बरामद; सदर पुलिस ने मेरठ और दिल्ली से द... Gold and Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल, 24 कैरेट सोना 1.57 लाख के पार; जान... Korba Crime & News: नुनेरा के अलगू तालाब में डूबीं 3 मासूम बच्चियां; पुलिस ने शवों का पंचनामा कर जां...
देश

जामिया की आवासीय कोचिंग अकादमी के 16 छात्र बिहार 64वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में सफल

नई दिल्ली। बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने 64वीं संयुक्त मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा का अंतिम परीक्षाफल रविवार, 6 जून 2021 को जारी किया। आयोग द्वारा के रिजल्ट नोटिस के अनुसार कुल 1454 उम्मीदवारों को विभिन्न राज्य संवर्ग / सेवा में नियुक्ति के लिए सफल घोषित किया गया है। इन उम्मीदवारों में 16 जामिया मिल्लिया इस्लामिया (जेएमआई) के आवासीय कोचिंग अकादमी (आरसीए) के स्टूडेंट्स हैं, जिनमें 6 लड़किया भी शामिल हैं। जामिया द्वारा मंगलवार, 8 जून 2021 को जारी विज्ञप्ति के अनुसार इन 16 उम्मीदवारों ने विश्वविद्यालय के आरसीए में कोचिंग और प्रशिक्षण प्राप्त किया है।

आरसीए जामिया के चयनित छात्रों को बिहार में एसडीएम, डीएसपी, राजस्व अधिकारी, वाणिज्यिक कर अधिकारी, जिला लेखा परीक्षा अधिकारी, सहायक निदेशक समाज कल्याण विभाग आदि के रूप में नियुक्त किया जाएगा।

आरसीए जामिया के छात्र – छात्राओं के 64वीं बीपीएससी परीक्षा में प्रदर्शऩ को लेकर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. नजमा अख्तर ने कहा कि वर्तमान कोविड-19 महामारी के कारण कई कठिनाईयों का सामना करने के बावजूद, आरसीए, जामिया ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। “यह विश्वविद्यालय के लिए बहुत सम्मान की बात है कि महामारी के दौर में भी आरसीए इतने सारे सिविल सेवकों को तैयार कर सका है। यह विभिन्न संस्थानों द्वारा संचालित सभी सार्वजनिक कोचिंग केंद्रों के मुकाबले सबसे अधिक संख्या है और हम उम्मीद करते हैं कि इसमें और सुधार होगा” कुलपित ने कहा।

जामिया की विज्ञप्ति के अनसार 63वीं संयुक्त मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा में भी पिछले साल अकादमी के 13 छात्र – छात्राओं का चयन किया गया था। दूसरी तरफ, आरसीए, जेएमआई के 4 छात्रों को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) के लिए चुना गया था, जिसमें संचिता शर्मा भी शामिल थीं, जिन्हें पहला स्थान मिला था।

यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2020 में 43 जामिया के छात्र

इसी प्रकार, संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा मुख्य 2020 के मुख्य परीक्षा में 43 जामिया के छात्रों को सफल घोषित किया गया है। इन छात्रों को अब साक्षात्कार/व्यक्तित्व परीक्षण चरण में शामिल होना है, जिसका आयोजन जुलाई/अगस्त 2021 में किया जाना है।

Related Articles

Back to top button