ब्रेकिंग
MP Crime Update: बैसाखी के सहारे एसपी कार्यालय पहुंचे घायल ग्रामीण, पुलिस पर मामले में गंभीर धाराएं ... Indore Cyber and Police Update: खजराना थाना पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई, गुम हुए महंगे स्मार्टफोन उन... MP Conversion Case: दमोह में एक ही परिवार की आईडी से जुड़े बच्चों के नाम, पुलिस ने मुख्य आरोपी को दब... Uttar Pradesh Teacher Suspended: इटावा में सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल की करतूत, छात्र का मजाक उड़ाने ... RTU Kota News: हॉस्टल में बीटेक छात्र की संदिग्ध मौत पर बवाल, पुलिस ने प्रदर्शनकारी छात्रों पर किया ... Madhya Pradesh News: कार्य में गंभीर उदासीनता पर गिरी गाज, बड़वानी में कलेक्टर के निर्देश पर सख्त का... IMD Weather Forecast: उत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक बारिश की चेतावनी, जानें अपने राज्य के मौसम का हाल Bhopal Police Action: नई साइट दिखाने के बहाने किडनैपिंग, आरोपियों ने खाते में ट्रांसफर करवाए 50 हजार... Panna Sidhi Train Service: पश्चिम मध्य रेल ने भेजा प्रस्ताव, विंध्य के इन दो जिलों में जल्द शुरू होग... Balod News: कबीरधाम में भारतीय किसान संघ का उग्र प्रदर्शन, 23 सूत्रीय मांगों को लेकर ट्रैक्टरों से क...
विदेश

नेपाल : बाढ़ के कहर से सात की मौत, तीन भारतीय और तीन चीनी नागरिकों समेत कई लापता

काठमांडू। नेपाल के सिंधुपालचौक जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण आई बाढ़ ने सात लोगों की जान ले ली है। वहीं, कई लोगों के लापता होने की खबर है। लापता होने वालों में भारतीय और चीनी नागरिक भी शामिल हैं। सिंधुपालचोक के जिला प्रशासन कार्यालय ने पुष्टि करते हुए कहा कि बाढ़ में अबतक 20 लोग लापता हुए हैं जिनमें तीन भारतीय और तीन चीनी नागरिक भी शामिल हैं।

बारिश के कारण यहां नदियों में पानी का स्तर बढ़ गया है। कल जिला प्रशासन ने आशंका जताई थी कि बाढ़ मेलमची और इंद्रावती नदी के मुख्य स्रोत से उत्पन्न हुई है।

बाढ़ के कारण स्थिति इतनी खराब हो गई है कि लोगों के घरों में पानी चला गया है, बिजली के खंभे टूटकर नीचे गिर गए हैं और इसके अलावा लोगों को अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में भी काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि मेलमची में पानी और कीचड की मोटी लेयर बन गई है, जिस वजह से कई घरों को नुकसान पहुंचा है। अधिकारियों के मुताबिक, करीब 200 घर इस कारण आंशिक और पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो चुके हैं।

Related Articles

Back to top button