ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
देश

नालों से नहीं हटा कब्जा, सफाई में बन रहे बाधा

बिलासपुर। बारिश में पानी निकासी की समस्या रोकने के लिए नगर निगम द्वारा शहर के प्रमुख नालों की सफाई की जा रही है। वहीं, शहर के कई नालों पर कब्जा कर होटल व दुकान चलाए जा रहे हैं। पक्का निर्माण होने के कारण इन नालों की सफाई नहीं हुई है। इसकी वजह से तेज बारिश होने पर जल भराव की समस्या होगी।

नगर निगम ने बारिश के पहले 125 नाले व नालियां की सफाई करने की योजना बनाई थी। हालांकि अभी तक सिर्फ 50 नाले-नालियों की ही सफाई हुई है। इसके बाद काम स्र्क गया है। अब लगातार बारिश हो रही है। वहीं निगम के सफाई कर्मियों का कहना है कि कुछ बड़े नालों पर कब्जा कर होटल, सब्जी दुकान, पान ठेला आदि संचालित हो रहे हैं।

कई जगह पर पक्का निर्माण किया जा चुका है। ऐसे में इन नालों की सफाई करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व में निगम नालों से कब्जा हटाने के लिए सूची बनाई थी। इसमें 20 से ज्यादा स्थानों पर कब्जा मिला था। लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। अब इसकी वजह से नालों की सफाई नहीं हो पा रही है। पुराना बस स्टैंड के नाले के ऊपर होटल का संचालन हो रहा है तो कुछ नालों के ऊपर सर्विसिंग सेंटर संचालित हो रहे हैं।

सरकंडा क्षेत्र में सबसे ज्यादा कब्जा

सरकंडा क्षेत्र के नालों में सबसे ज्यादा कब्जा है। नूतन चौक से लेकर एसईसीएल तक सड़क के दोनों ओर नालों में निर्माण कर लिया गया है। इसमें कुछ तो वर्षों पुराने हैं। ऐसा नहीं है कि निगम को इसकी जानकारी न हो।

नालों पर कब्जा हटाने के लिए सूची बनाई गई है। निर्देश मिलते ही इन्हें हटाने की कार्रवाई की जाएगी।

प्रमिल शर्मा

प्रभारी, अतिक्रमण विरोधी टीम

Related Articles

Back to top button