ब्रेकिंग
बरेली: नीली बत्ती वाली फर्जी महिला IAS का करोड़ों का जॉब स्कैम, फर्जी ज्वाइनिंग लेटर देकर करते थे ठग... IIT में अच्छी रैंक के बाद भी चुना शतरंज: सड़कों पर गुजारी रातें, अब 30 देशों में सिखा रहे हैं चेस; प... गोविंदा-सुनीता के 40 साल पुराने रिश्ते में सुलह: फैमिली कोर्ट पहुंचीं पत्नी सुनीता आहूजा, तलाक की या... केन्या में भीषण हेलिकॉप्टर क्रैश: इक्वाडोर के खुफिया प्रमुख और 5 अमेरिकी नागरिकों सहित सभी 7 लोगों क... माइक्रोफाइनेंस सेक्टर में बड़ा बदलाव: कुल पोर्टफोलियो और कर्जदार घटे, औसत लोन साइज 19% बढ़ा भारत में Starlink की नई छलांग: Gen 2 सैटेलाइट कॉन्स्टेलेशन और D2D सर्विस के लिए नया आवेदन सावन पुत्रदा एकादशी कब है? जानें 23 अगस्त 2026 की सही तिथि, पूजा विधि और संतान प्राप्ति के सिद्ध मंत... ब्रेड से बनाएं ये 5 क्रिस्पी और टेस्टी स्नैक्स: बच्चों और बड़ों के नाश्ते के लिए आसान और हेल्दी रेसि... कश्मीर पर अमेरिका की नीति में बड़ा बदलाव: श्रीनगर पहुंचे अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर, अलगाववाद को दरक... विशाखापत्तनम में भोजन की तस्वीरों पर छिड़ा सियासी संग्राम, सपा ने लगाया मांसाहार का आरोप
देश

राजनाथ सिंह ने ली जम्मू एयरफोर्स स्टेशन पर हमले की जानकारी, वाइस एयर चीफ से की बात

भारतीय वायुसेना इस बात की जांच कर रही है कि जम्मू में उसके अड्डे पर हुए कम तीव्रता वाले दो विस्फोट आतंकवादी हमला तो नहीं थे। रक्षा प्रतिष्ठान से जुड़े अधिकारियों ने यह जानकारी दी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के कार्यालय ने बताया कि उन्होंने वायुसेना के उपप्रमुख एयर मार्शल एचएस अरोड़ा से विस्फोटों के संबंध में बात की। आरोड़ा ने बताया कि जांच करने वाले अधिकारी हवाईअड्डे पर विस्फोटकों को गिराने के लिए ड्रोन के संभावित इस्तेमाल की भी छानबीन कर रहे हैं। इस हवाईअड्डे में वायुसेना की विभिन्न संपत्तियां हैं।

बता दें कि राजनाथ सिंह आज से तीन दिन के लद्दाख दौरे पर हैं। पूर्वी लद्दाख में टकराव वाले कई स्थानों से सैनिकों को पीछे हटाने के अगले चरण को लेकर चीन के साथ जारी गतिरोध के बीच राजनाथ सिंह भारत की अभियानगत तैयारियों की समीक्षा करेंगे। वहीं भारतीय वायु सेना (IAF) ने ट्वीट किया कि जम्मू वायु सेना स्टेशन के तकनीकी क्षेत्र में रविवार तड़के “कम तीव्रता वाले दो विस्फोट” होने की सूचना मिली। इनमें से एक विस्फोट ने एक इमारत की छत को मामूली नुकसान पहुंचाया, जबकि दूसरा विस्फोट खुले क्षेत्र में हुआ। वायु सेना ने कहा कि किसी भी उपकरण को कोई नुकसान नहीं हुआ। असैन्य एजेंसियों के साथ मिलकर जांच की जा रही है।

रक्षा मंत्री के कार्यालय ने ट्वीट किया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जम्मू में वायु सेना स्टेशन पर आज हुई घटना के बारे में वायुसेना के उप प्रमुख एयर मार्शल एचएस अरोड़ा से बात की। एयर मार्शल विक्रम सिंह स्थिति का जायजा लेने जम्मू पहुंच रहे हैं।” अधिकारियों ने बताया कि विस्फोटों में आतंकवादी नेटवर्कों की संभावित संलिप्तता समेत विभिन्न पहलुओं की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया को विस्फोटों के बारे में अवगत कराया गया है। वायुसेना प्रमुख शनिवार से बांग्लादेश के तीन दिवसीय दौरे पर हैं।

Related Articles

Back to top button