ब्रेकिंग
शहडोल हादसा: निर्माणाधीन मकान की छत गिरी, 3 मजदूर घायल; 2 की हालत गंभीर दतिया में भाजपा की मुसीबत: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद उपजे विरोध और डैमेज कंट्रोल की रणनीति इंदौर में 'माय यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026': सीएम मोहन यादव बोले- वर्ष 2027 होगा युवा शक्ति को समर... बाबा महाकाल के खजाने का सच: करोड़ों की संपत्ति, बेशकीमती जमीन और लाखों श्रद्धालुओं की आस्था दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा की समर्थकों से शांति की अपील, कहा- 'पार्टी का फैसला सर्वोपरि' Vietnam Boat Accident: वियतनाम में भारतीय पर्यटकों के साथ बड़ा हादसा, बचाव अभियान जारी नरोत्तम मिश्रा को टिकट न मिलने पर कैलाश विजयवर्गीय की दो टूक, कहा- आशुतोष तिवारी भारी मतों से जीतेंग... दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने पर भाजपा में घमासान, समर्थकों का प्रदर्शन और पथराव MP Crime News: लवकुशनगर में 8वीं के छात्र के साथ कुकर्म, आरोपी सरकारी कर्मचारी सलाखों के पीछे मुजफ्फरनगर: कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे पर चढ़कर युवक ने कोतवाल को दी वर्दी उतरवाने की धमकी, वीडियो व...
मनोरंजन

‘मुझे रातों रात क्रिमिनल बना दिया गया…’ दुष्कर्म के आरोपों पर आखिकार सामने आए पर्ल वी पुरी, लिखा ये पोस्ट

नई दिल्ली। फेमस टीवी एक्टर पर्ल वी पुरी इन दिनों एक बहुत मुश्किल वक्त से गुज़र रहे हैं। कुछ दिन पहले पर्ल को नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पर्ल पर आरोप था कि उन्होंने नाबालिग को इंडस्ट्री में काम दिलवाने के बहाने उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत के बाद एक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार कर 14 दिन कि न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। पर्ल वो 4 जून को पुलिस ने POCSO Act के तहत अरेस्ट किया था। हालांकि 14 दिन की अवधि पूरी होने से पहले ही एक्टर को बेल मिल गई और वो बाहर आ गए।

बाहर आने के बाद पर्ल पूरी तरह खामोश रहे। न एक्टर कहीं नज़र आए, और न ही उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर कोई हलचल हुई। लेकिन अब रिहा होने के 13 दिन बाद पर्ल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने अपना दर्द बयां किया है और बताया है कि पिछले कुछ दिन उनके लिए कितने मुश्किल भरे रहे। इसी के साथ एक्टर ने उन लोगों को धन्यवाद भी कहा है जिन्होंने इस दौरान लगातार उनका सपोर्ट किया।

पर्ल ने अपने पोस्ट में लिखा है, ‘लोगों को आज़माने का ज़िदगी का अपना ही तरीका है। कुछ महीने पहले मैंने अपनी नानी मां को खो दिया। उनके जाने के 17 दिन मेरे पापा गुज़र गए। फिर मुझे पता चला कि मेरी मां को कैंसर है और फिर ये भयंकर आरोप। पिछले कुछ हफ्ते मेरे लिए किसी बुरे सपने की तरह रहे हैं। रातों-रातों मुझे क्रिमिनल जैसा महसूस करवाया गया। ये सब मेरी मां के कैंसर ट्रीटमेंट के बीच हो रहा था। इस सबने मेरी सुरक्षा की भावना को हिलाकर रख दिया, मैं बहुत असहाय महसूस कर रहा था। मैं अब भी सदमे में हूं। लेकिन मैंने महसूस किया कि ये सही वक्त है अपने दोस्तों, फैंस और चाहने वालों तक पहुंचने का, जिन्होंने इतना सपोर्ट किया, प्यार दिया परवाह की। मुझपर भरोसा रखने के लिए शुक्रिया। #सत्यमेवजयते पर अभी भी मेरा अटूट विश्वास है। मैं अपने देश के कानून और न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा करता हूं और भगवान है यहां। प्लीज़ अपनी दुआओं को आने दीजिए’। आपको बता दें एकता कपूर, दिव्या खोसला कुमार, अनीता हसनंदानी, अली गोनी, करिश्मा तन्ना जैसे तमामा सेलेब्स ने पर्ल वी पुरी का सपोर्ट किया था।

Related Articles

Back to top button