ब्रेकिंग
Team India Asian Games News: एशियन गेम्स के लिए नागोया जा रही पुरुष क्रिकेट टीम को हुई परेशानी, जानि... Bollywood Actress Karishma Tanna News: बेटे को जन्म देने के बाद डिलीवरी और मदरहुड पर बोलीं करिश्मा त... Tarique Rahman Government News: भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव? चटगांव और मोंगला पोर्ट के सम... RBI Bank Holiday List: अगले हफ्ते अलग-अलग राज्यों में कई दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें पूरी छुट्टियो... TRAI New Rules on Spam Calls: स्पैम और फर्जी कॉल्स से मिलेगी राहत, ट्राई ने बनाए बेहद सख्त नियम Parsva Ekadashi 2026: भाद्रपद शुक्ल पक्ष की परिवर्तिनी एकादशी की तिथि, मुहूर्त और धार्मिक मान्यता Cesarean Delivery Care Tips: सी-सेक्शन के बाद टांके ठीक होने में कितना समय लगता है? जानें महिलाओं की... Jashpur News: जशपुर के ऐतिहासिक रानीसती (डोंगा) तालाब का बदलेगा स्वरूप; ₹4.17 करोड़ से होगा जीर्णोद्... Raipur Minor Rescued: चलती ट्रेन में मिला मौदहापारा का लापता नाबालिग जीशान; रायपुर पुलिस और RPF का ब... Korba Fertilizer Crisis: दावों की खुली पोल! कोरबा में DAP और NPK खाद की भारी किल्लत, लक्ष्य से आधा भ...
मनोरंजन

Rakhi Sawant ने अपनी जिंदगी के लिए सलमान खान का किया शुक्रिया, कहा- ‘मैं उनके पैर धोना चाहती हूं, ये मेरा सपना है’

नई दिल्ली। बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन के नाम से मशहूर अभिनेत्री राखी सावंत आए दिन सुर्खियों में रहती हैं। वह अक्सर बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सलमान खान की तारीफ भी करती रहती हैं। राखी सावंत ‘दबंग खान’ की तारीफ करने के लिए कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। साथ ही अपने करियर का पूरा श्रय भी सलमान खान और उनके भाइयों को देती हैं। अब एक बार फिर से राखी सावंत ने सलमान खान को लेकर बड़ी बात बोली है।

राखी सावंत ने अब कहा है कि वह सलमान खान और उनके परिवार के पैर धोना चाहती हैं। राखी सावंत ने अंग्रेजी वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने अपने पति, करियर और सलमान खान को लेकर ढेर सारी बातें कीं। राखी सावंत ने कहा है कि वह इस जिंदगी के लिए सलमान खान की ऋणी हैं और उनके लिए कुछ भी कर सकती हैं।

राखी सावंत ने कहा, ‘सलमान जी की मैं बहुत शुक्रजुगार हूं इस जन्म के लिए, मेरा सपना है कि मैं सलमान जी के पैर धोना चाहती हूं। जैसे मैं अपनी मां के पैर धोती हूं, वैसे ही मैं सलमान खान, उनके परिवार, मां-बाप, सोहेल जी के पैर धोना चाहती हूं। यह मेरा सपना है।’ राखी सावंत ने ऐसा करने की वजह को भी बताया है। उन्होंने कहा है कि सलमान खान ने उनकी मां के इलाज के लिए काफी मदद की है।

राखी सावंत ने कहा, ‘सलमान खान ने मुझे मेरी मां दी है। बिग बॉस से बाहर आने के बाद मेरे पास पैसा नहीं था। मैं बहुत परेशान थी। थोड़ा पैसा भी नहीं था, जो भी था वो मेरे पति और भाई ने मां के इलाज में खर्च कर दिया था। ऐसे में डॉक्टर ने मेरी मां का अर्जेंट ऑपरेशन करने को बोल दिया। फिर मैंने सलमान जी को बोला तो उन्होंने कैंसर का नंबर वन डॉक्टर बुलाकर मेरी मां की सर्जरी करवाई और तीन-चार हफ्ते अस्पताल में रखा। बहुत खर्चा हुआ।’

राखी सावंत ने आखिरी में कहा, ‘इसलिए मैं इस जन्म में सलमान जी की ऋणी हूं। उनके लिए मैं कुछ भी कर सकती हूं। वह मेरे गॉडफादर हैं।’ इसके अलावा राखी सावंत ने अपने पति रितेश को लेकर भी ढेर सारी बाते की हैं। आपको बता दें कि बिग बॉस 14 में राखी सावंत ने अपने खेल और रणनीति से काफी सुर्खियां बटोरी थीं। शो में उनका बहुत से कंटेस्टेंट्स के साथ काफी विवाद भी देखने को मिला था।

Related Articles

Back to top button