ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
देश

बिरगांव, उरला, सिलतरा में धड़ल्ले से चल रहा सूदखोरी का खेल

बिरगांव। राजधानी रायपुर के औद्योगिक क्षेत्र बिरगांव, उरला और सिलतरा में इन दिनों सूदखोरी का खेल धड़ल्ले से चल रहा है। इसके कारण कल-कारखानों में काम करने वाले मजदूर परेशान हैं। क्षेत्र में बड़ी संख्या में फैक्ट्रियां संचालित होने से छत्तीसगढ़ के साथ-साथ अन्य राज्यों के मजदूर पसीना बहाकर औद्योगिक क्षेत्र को आगे बढ़ाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं, परंतु लाकडाउन के दौरान कामकाज बंद होने से पेट पालने के लिए मजदूरों ने स्थानीय सूदखोरों से ब्याज में पैसे ले रखे थे।

कम पढ़े-लिखे मजदूरों का फायदा उठाकर सूदखोरों ने उनके एटीएम कार्ड अपने पास रख लिए थे। वहीं कई मजदूरों से कोरे चेक पर हस्ताक्षर करवा कर रखा था। नाम न छापने की शर्त पर सूदखोरी के शिकार कुछ मजदूरों ने नईदुनिया को बताया कि ब्याज पर ली गई मूल राशि से कई गुना अत्यधिक राशि चुकाने के बाद भी वे सूदखोरों के चंगुल से निकल नहीं पा रहे हैं।

लाकडाउन के बाद से अब तक आर्थिक संकट से जूझ रहे मजदूरों का सूदखोरों के शिकंजे में फंसने की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। अपनी मेहनत की कमाई मजदूर वर्ग ब्याज अदा करने में लगा रहे हैं। इसके कारण परिवार की आर्थिक स्थिति लगातार खराब होती जा रही है।

एक ओर राज्य सरकार तरह-तरह की योजनाएं लागू कर रही है, ताकि गरीब तबके तथा निचले वर्ग के लोग अपनी जीवनशैली को ऊंचा उठाने के साथ ही एक सम्मानित जीवन जी सकें, परंतु बिरगांव, उरला तथा आसपास के क्षेत्रों में यह सक्रिय सूदखोर मजदूरों का आर्थिक शोषण कर सरकारी योजनाओं पर पानी फेर रहे हैं

पीड़ित मजदूरों ने बताया कि जैसे ही उनका वेतन बैंक खाते में जमा होते हैं, वैसे ही सूदखोर उनके एटीएम से खुद ही पैसे निकाल लेते हैं। वही कोरे चेक का हवाला देकर उनकी मेहनत की कमाई को ब्याज के रूप में वसूल लेते है।

हो चुकी हैं कई घटनाएं

राजधानी रायपुर समेत राज्य भर में सूदखोरी के कई मामले सामने आ चुके हैं। सूदखोरों की मनमानी से कई किसान, मजदूर अपनी जान तक गंवा बैठे हैं। पुलिस व जिला प्रशासन को समय रहते सूदखोरों पर नकेल कसने की मांग मजदूर संगठनों ने की है, ताकि मजदूरों का आर्थिक शोषण बंद हो सके।

तत्‍काल सूदखोरी की सूचना पुलिस को दें

‘किसी भी स्थिति में मजदूरों को शोषण का शिकार नहीं होने दिया जाएगा और यदि सूदखोर मजदूरों को परेशान कर रहे हों तो तत्काल इसकी सूचना निकटतम थाने में दें, सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।’

-अभिषेक महेश्वरी, एएसपी, क्राइम

Related Articles

Back to top button