ब्रेकिंग
MP Scooty Yojana 2026: सीएम मोहन यादव ने सरकारी स्कूलों के 7500 टॉपर्स को बांटी ई-स्कूटी; 1.20 लाख त... Ujjain Politics: उज्जैन महापौर मुकेश टटवाल को बीजेपी रथ से उतारा; बाबा साहेब प्रतिमा के पास बैठ जताय... Sanctioning Russia and Iran Act: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नए कानून से भारत पर मंडराया भार... Houthi Attacks on Saudi Arabia: सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के हमलों की भारत ने की कड़ी निंदा, क्षे... North Korea Nuclear Tests Impact: उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षणों से दहल रहा माउंट मंटाप, लगातार बढ... National News: रोजगार मेले में बोले पीएम नरेंद्र मोदी— 'नागरिक देवो भव:' के भाव से काम करें नवचयनित ... Delhi Police Action: केशवपुरम और स्वरूप नगर में सनसनीखेज वारदातें, दुष्कर्म और हत्या के मामलों में आ... Delhi Fire Accident: मोतीनगर में मकान में लगी भीषण आग, एलपीजी सिलेंडर फटने से एक शख्स की मौत Bahadurgarh News: घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर लोग, आधार अपडेशन के लिए टोकन सिस्टम लागू करने की... Punjab Singer R Nait: कमालपुर में हुई थी शूटिंग, हथियारों वाला वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने शुर...
देश

सामाजिक कुरीतियों पर रोक लगाने के लिए युवा पीढ़ी को जागरूक करेगा सिख समाज

रायपुर। सामाजिक कुरीतियों को खत्म करने के लिए युवाओं को बेहतर संस्कार देकर युवा पीढ़ी को समाज की मुख्य धारा में लाने का फैसला सिख समाज ने लिया है। साथ ही विविध धार्मिक आयोजनों में सहभागिता देने युवाओं को प्रेरित किया जाएगा। सिख समाज के इतिहास की जानकारी, अच्छी शिक्षा, व्यक्तित्व विकास का प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह फैसला रविवार को स्टेशन रोड गुरुद्वारा में आयोजित बैठक में लिया गया। बैठक में अनेक गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य शाामिल हुए।

गुरुद्वारा स्टेशन रोड के सचिव तेजिंदर सिंह होरा ने बताया कि बैठक में चिकित्सा सुविधा, जरूरतमंद परिवारों को आत्मनिर्भर बनाने एवं युवाओं को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने पर चर्चा की गई। संचालन गुरद्वारा स्टेशन रोड के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह छाबड़ा ने किया। इस दौरान समाज के वरिष्‍ठ जनों ने सामाजिक जिम्‍मेदारी को बढ़ाने के रोडमैप पर खुशी जाहिर की। बेहतर कामकाज के लिए सदस्‍यों की तारीफ भी की।

बैठक में विधायक कुलदीप जुनेजा, निरंजन सिंह खनूजा, इंदर जीत सिंह छाबड़ा, मंजीत सिंह सलूजा, सतपाल सिँह खनूजा, दलबीर सिँह प्रधान, ज्ञानी रविंदर सिंह टाटीबंध, प्रीतम सिंह खालसा सच्चा सौदा गुरुद्वारा, जसपाल सिंह सलूजा, लवली अरोरा, गोबिंद नगर गुरुद्वारा, दलेर सिंह, हरी कृष्ण सिँह बाबा बुड्ढा साहेब गुरुद्वारा उपस्थित थे।

इनके अलावा रंजोध सिंह, सुखविंदर सिंह हीरापुर गुरुद्वारा, संतोख सिंह, महावीर नगर गुरुद्वारा, प्रकट सिंह, कुलवंत सिंह देवपुरी गुरुद्वारा, वासन सिंह मोवा गुरुद्वारा, भगत सिंह छाबड़ा, कुलवंत सिंह अरोरा, कुलजीत सिँह मक्क्ड़, गुरजीत सिंह गुलाटी, कुलदीप सिंह चावला, राजेन्द्र सिंह सलूजा, बलबीर सिंह छाबड़ा, महेन्द्र पाल सिंह छाबड़ा आदि मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button