ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ के तीन शहरों में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की बड़ी दबिश: रायपुर, भिलाई और धमतरी के कई ठिकानों... छत्तीसगढ़ में मौसम का विहंगम मिजाज: उत्तरी अंचल में बढ़ी ठंड की ठिठुरन, अंबिकापुर का पारा लुढ़ककर 9.... 26/11 के मुंबई हमले में आतंकियों से लोहा लेने वाले जांबाज अधिकारी संदीप खिरटकर अब रायपुर में संभाल र... कोरबा में धान खरीदी के दौरान हाथियों की आमद से बढ़ी चिंता: वनांचल के दो दर्जन से अधिक उपार्जन केंद्र... रायपुर के छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक में नकली नोट जमा करने पहुंची महिला: गिनती के दौरान पकड़े गए 50 रुपय... कस्टम मिलिंग का धान डकारने वाले मिलरों पर प्रशासन का सख्त एक्शन: खाद्य विभाग ने दो राइस मिलों को किय... छत्तीसगढ़ में मौसम का अनोखा मिजाज: उत्तर में कड़ाके की ठंड ने दी दस्तक, तो दक्षिण में अब भी बनी हुई ... बिलासपुर में मेडिकल पीजी एडमिशन के नाम पर करोड़ों की ठगी: मेडिकल माफिया ने दो डॉक्टरों से ऐंठे 2.74 ... रायपुर कलेक्ट्रेट के पास सुलभ शौचालय में खूनी संघर्ष: गाली देने से मना करने पर केयरटेकर के साथ मारपी... रायपुर में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और गर्भपात कराने का सनसनीखेज मामला: पुलिस ने एनआईटी के पूर्व छ...
देश

धरने पर बैठे बस संचालक, शाम को मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपेंगे ज्ञापन

बिलासपुर। बिलासपुर स्थित हाईटेक बस स्टैंड में बस संचालक धरने पर बैठ गए हैं। हालांकि इस दौरान न तो किसी तरह विरोध किया जा रहा है और न नारेबाजी। बसों के परिचालन पर इसका असर नहीं पड़ा। यदि मांग पूरी नहीं होती है तब संचालक बड़े आंदोलन करने की तैयारी कर चुके हैं। इस दौरान बसों के पहिए भी थम जाएंगे।

बसों का किराया 40 प्रतिशत बढ़ाने, के व एम फार्म में छूट एंव चार माह के टैक्स में छूट। इन्हीं तीनों प्रमुख मांगों को लेकर बस संचालक धरने पर बैठे हैं। हाईटेक बस स्टैंड में सुबह 11 बजे से धरना शुरू हो गया है। शाम चार बजे के बाद कलेक्टोरेट पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेंगे।

छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ बिलासपुर संभागीय अध्यक्ष व बिलासपुर निजी बस मालिक संघ के प्रवक्ता एसएल दुबे का कहना है कि धरना सांकेतिक है। इसलिए बिना किसी विरोध व हंगामे के संपन्न् होगा। धरना स्थल पर केवल उन मांगों का बैनर – पोस्टर लगाया है।

जिसके लिए संघ लंबे समय से मांग कर रहा है। हर बार केवल आश्वासन ही मिलता है। पर वह अमल में नहीं आ पाता। उन्होंने बताया कि कोरोना की वजह से बस मालिकों को काफी नुकसान हुआ है। इस व्यवसाय जिन चालक, कर्मचारियों की रोजी – रोटी चलती है।

वह बेचारे बेरोजगार हो गए। अब तक स्थिति नहीं सुधरी है। यही वजह है कि केवल 25 प्रतिशत बसें ही बिलासपुर से चल रही है। अन्य बसों के परिचालन जब तक हालात समान्य नहीं हो जाते हैं मुश्किल है। यदि मांगों को सरकार पूरा कर लेती है तो काफी हद तक राहत मिलेगी। यदि इसके बाद भी उनकी मांगें पूरी नहीं होती है तो 13 जुलाई से बसों का परिचालन बंद कर दिया जाएगा। इस पर निर्णय भी हो चुका है।

Related Articles

Back to top button