ब्रेकिंग
Haryana PGT Seniority List Revised: हरियाणा में दिव्यांग श्रेणी के 19 पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सू... Haryana Road Safety Initiative: हरियाणा में सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी बिजली खंभों को हटाने का अभियान... HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉ... बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटने वाले को 2 लाख का इनाम देंगे सांसद पप्पू यादव Kasganj Crime News: कासगंज में डेढ़ माह के मासूम बच्चे की खरीद-फरोख्त का खुलासा, मां समेत पांच आरोपी... Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे कर सकती है सरेंडर, पुल... कुरुक्षेत्र के पास जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर पथराव, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी साधारण परिवार की बेटी से कैसे अंडरवर्ल्ड और माफिया के संपर्क में आई श्रद्धा दुबे? जानिए पूरी क्राइम ... आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, जगन ने नायडू सरकार पर लगाया ‘जंगल राज’ का आरोप ग्वालियर सड़क हादसे पर सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, सीएसपी हटाए गए और 3 थाना प्रभारियों समेत 8 पुलि...
देश

भारत के नक्शे में छेड़छाड़ पर Twitter India के एमडी मनीष माहेश्वरी मुश्किल में, बुलंदशहर में दर्ज हुआ केस

बुलंदशहर। भारतीय नक्शे से छेड़छाड़ के मामले में खुर्जा के बजरंग दल के पदाधिकारी और अधिवक्ता की तहरीर पर पुलिस ने ट्विटर इंडिया के एमडी और इंडिया हेड मनीष माहेश्वरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। टि्वटर द्वारा भारत का एक ऐसा मानचित्र पेश किया गया। जिसमें जम्मू कश्मीर और लद्दाख को भारत में नहीं बल्कि अलग देश के तौर पर चिन्हित किया गया।

इस मामले में खुर्जा के मोहल्ला मुरारी नगर निवासी अधिवक्ता वह बजरंग दल के प्रांत सह संयोजक प्रवीण भाटी ने सोमवार शाम कोतवाली पुलिस को तहरीर दी थी। जिसमें बताया था कि वह दोपहर तीन बजे ट्विटर का प्रयोग कर रहे थे। जिसमें उन्होंने देखा कि भारत के नक्शे से जम्मू- कश्मीर और लद्दाख को अलग दिखाया गया है। जिससे उनके साथ-“साथ भारत के जनमानस की भावनाएं आहत हुईं हैं

उनका कहना है कि यह कूटरचित मानचित्र बनाकर दुनिया को भ्रमित करने के लिए ट्विटर और उसके एमडी मनीष माहेश्वरी व इंडिया हेड अमृता त्रिपाठी द्वारा यह हरकत की गई है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि यह देशद्रोह करतूत जानबूझकर की गई है। कोतवाली प्रभारी दीक्षित कुमार त्यागी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मनीष माहेश्वरी और अमृता त्रिपाठी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। वहीं न्‍यूज एजेंसी एएनआइ के अनुसार बुलंदशहर में बजरंग दल के एक नेता की शिकायत पर ट्विटर इंडिया के प्रबंध निदेशक मनीष माहेश्वरी को अपनी वेबसाइट पर भारत का गलत नक्शा दिखाने के लिए आईपीसी की धारा 505 (2) और आईटी (संशोधन) अधिनियम 2008 की धारा 74 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Related Articles

Back to top button