ब्रेकिंग
Kolkata Blast 1993: सुप्रीम कोर्ट ने दोषी मोहम्मद राशिद खान की रिहाई पर लगाई रोक, जारी किया नोटिस Shala Praveshotsav 2026: गुजरात में शिक्षा का महाकुंभ; सीएम भूपेंद्र पटेल ने किया 'निपुण गुजरात' कार... Bhawanipur Election Case: ममता बनर्जी की याचिका पर कलकत्ता हाई कोर्ट का बड़ा आदेश; सुरक्षित रखे जाएंग... Jammu News: अमरनाथ यात्रियों के लिए तैयार हुआ आधार शिविर; भगवती नगर यात्री निवास में सुरक्षा और सुवि... Coaching Center Fire Safety: लखनऊ हादसे के बाद दिल्ली के कोचिंग सेंटरों का रियलिटी चेक; दांव पर है ह... Bharat Bhushan Tiwari Encounter: बिहार मानवाधिकार आयोग सख्त; प्रशासन से तलब की रिपोर्ट, पुलिस ने मान... Maharashtra Anti-Drug Drive: नशा तस्करों पर सीएम फडणवीस का बड़ा एक्शन; 254 करोड़ से ज्यादा का ड्रग्स... Dr. Syama Prasad Mookerjee: भाजपा नेता तरुण चुघ ने की बलिदान से जुड़े रिकॉर्ड सार्वजनिक करने की मांग Indore News: एंबुलेंस में न्याय मांगने पहुंची 80 वर्षीय बुजुर्ग; गांधी नगर में संपत्ति हड़पने का सनसन... Uttarakhand News: सीएम धामी की उच्चस्तरीय बैठक; चारधाम और हेमकुंट साहिब आने वाले पर्यटकों से की शांत...
देश

सोनू पंजाबन से नाबालिग खरीद साल भर करते रहे शोषण, दो काबू

नई दिल्ली: सोनू पंजाबन से एक नाबालिग को खरीद कर दो दलाल करीब एक साल तक उसका शोषण करते रहे। उसकी जिंदगी को नर्क बना डाला था। लेकिन क्राइम ब्रांच की टीम ने सोनू पंजाबन के इन दो सदस्यों को आखिरकर धर दबोचा।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जितेन्द्र कुमार उर्फ लाल और सतपाल सिंह के रूप में हुई है। आरोपियों ने उस किशोरी को कई दलालों को बेच चुके हैं। इस दौरान उसका यौन शोषण भी होता रहा। आरोपी लाला को लखनऊ से गिरफ्तार किया गया है, जबकि सतपाल सिंह को पीरागढ़ी से पकड़ा गया है। आरोपियों ने एक किशोरी को पहले सोनू पंजाबन से खरीदा था और उसका शारीरिक शोषण किया था। पुलिस अधिकारी के मुताबिक 2014 में नजफगढ़ थाने में एक किशोरी ने शिकायत दी थी कि वह करीब एक साल तक तो सिर्फ सतपाल सिंह के कब्जे में रही, जबकि उससे पहले भी वह कई बार दलालों के हाथ बेची-खरीदी गई थी।

नाबालिग जब सतपाल के पास पहुंची, तो उसने एक साल तक बंधक बनाए रखा, जहां कई बार उसका शोषण किया गया। आखिरकार, वह एक दिन सतपाल के घर से भागने में कामयाब हो गई और पूरा मामला पुलिस के संज्ञान में आया। पुलिस के मुताबिक, नाबालिग की शिकायत पर पुलिस ने रेप, किडनैपिंग, इम्मोरल ट्रैफिकिंग, पॉक्सो की डेढ़ दर्जन धाराओं में एफआईआर दर्ज की और साल 2017 में केस की जांच क्राइम ब्रांच की साइबर सेल को भेज दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button