ब्रेकिंग
रेवाड़ी के प्राचीन हनुमान मंदिर में घुसा चोर, CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने एक आरोपी को दबोचा हरियाणा में फिर सक्रिय हुआ मानसून: 17 और 18 अगस्त को पंचकूला, अंबाला समेत कई जिलों में भारी बारिश का... हरियाणा पुलिस दूरसंचार विंग में पूर्व सैनिकों के लिए SPO भर्ती: 20 हजार मानदेय, जानें जिलेवार शेड्यू... गांव की किराना दुकान बनेगी वाई-फाई केंद्र: 'पीएम-वाणी' योजना से गांवों में बढ़ेगी कनेक्टिविटी, दुकान... खनौरी बॉर्डर पर तनाव: वज्र वाहन, वाटर कैनन और भारी फोर्स तैनात; किसान बोले- रोके तो बॉर्डर पर ही दें... सोनीपत में रील का नशा पड़ा भारी: स्वतंत्रता दिवस पर लाल बत्ती लगी स्कॉर्पियो से स्टंट करने वाले 8 यु... देश में सामान्य से 12% कम बरसा मानसून: एल नीनो का असर, बिहार और पंजाब समेत कई राज्यों में गहराया जल ... पंचकूला में पहली गुरु रविदास ट्रॉफी नॉर्थ जोन गर्ल्स वॉलीबॉल 18 अगस्त से: मंत्री विपुल गोयल करेंगे उ... हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों की हड़ताल 18 अगस्त तक बढ़ी: 17 मांगों को लेकर सरकार से वार्ता व... मलोट स्टार सिटी फायरिंग मामला: गुरुग्राम से 2 शार्प शूटर गिरफ्तार, ऑस्ट्रेलिया से रची गई थी फिरौती क...
खेल

India vs England टेस्ट सीरीज के साथ होगा दूसरी WTC का आगाज, ये देश लेंगे हिस्सा

नई दिल्ली। ICC World Test Championship के पहले सत्र का आयोजन संपन्न हो गया है। अब इस टूर्नामेंट के दूसरे सत्र का आगाज होना है। न्यूजीलैंड के रूप में दुनिया को पहला टेस्ट चैंपियन मिला है, जिसने भारतीय टीम को साउथैंप्टन में खेले गए खिताबी मैच में 8 विकेट से हराया था। वहीं, अब भारत और इंग्लैंड के बीच अगस्त महीने से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज से दूसरी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) का आगाज भी हो जाएगा।

भारत और मेजबान इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेली, जाएगी जिसका आगाज चार अगस्त से होगा। इस दूसरी डब्ल्यूटीसी में इंग्लैंड सबसे ज्यादा 21 टेस्ट मैच खेलेगा, जिसके बाद भारत का नंबर आता है। दूसरी डब्ल्यूटीसी अगस्त 2021 से जून 2023 तक होगी। एक जारी रिपोर्ट में इसका दावा किया गया है। इस दूसरी डब्ल्यूटीसी में प्रत्येक जीत पर 12 अंक मिलेंगे और ड्रा पर चार अंक होंगे। इसके अलावा टाई पर छह अंक मिलेंगे।

2022 में आस्ट्रेलियाई टीम भारत का दौरा करेगी और इस डब्ल्यूटीसी में विराट कोहली की टीम की केवल यह एक ऐसी सीरीज होगी, जिसमें चार टेस्ट मैच होंगे। इसके अलावा भारत सात तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगा और 13 सीरीज दो टेस्ट की होंगी। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने अभी तक कार्यक्रम और फाइनल का स्थल तय नहीं किया है। दूसरी डब्ल्यूटीसी में नौ टेस्ट टीमें खेलेंगी। ये टीमें आस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, भारत, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका और वेस्टइंडीज होगी।

आपको बता दें, इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आइसीसी ने टेस्ट क्रिकेट को बढ़ावा देने के उद्देश्य से टेस्ट चैंपियनशिप की शुरुआत की है। हालांकि, इस इवेंट का पहला सत्र कोरोना वायरस महामारी के कारण काफी प्रभावित हुआ है। यहां तक टूर्नामेंट के बीच में आइसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप से जुड़े नियम भी बदल दिए गए थे। ऐसे में आइसीसी पर सवाल उठे थे, क्योंकि जो टीम नंबर एक पर थी वो अचानक नंबर दो पर खिसक गई थी।

Related Articles

Back to top button