ब्रेकिंग
धमतरी की इंजीनियर बेटी आस्था लुनिया लेंगी जैन दीक्षा: जयपुर में 10 दिसंबर को मुहूर्त, नगर में निकली ... कांकेर के कुर्री में सूने मकान में चोरी का पर्दाफाश: 2 शातिर चोर गिरफ्तार, शत-प्रतिशत मशरूका बरामद हर घर तिरंगा अभियान पर विवाद: राष्ट्रीय ध्वज की तस्वीर से छेड़छाड़ के मामले में रायपुर सिविल लाइन था... हांसी में CM नायब सैनी के कार्यक्रम के विरोध पर पुलिस का एक्शन, 10 प्रदर्शनकारी गिरफ्तार रेवाड़ी के प्राचीन हनुमान मंदिर में घुसा चोर, CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने एक आरोपी को दबोचा हरियाणा में फिर सक्रिय हुआ मानसून: 17 और 18 अगस्त को पंचकूला, अंबाला समेत कई जिलों में भारी बारिश का... हरियाणा पुलिस दूरसंचार विंग में पूर्व सैनिकों के लिए SPO भर्ती: 20 हजार मानदेय, जानें जिलेवार शेड्यू... गांव की किराना दुकान बनेगी वाई-फाई केंद्र: 'पीएम-वाणी' योजना से गांवों में बढ़ेगी कनेक्टिविटी, दुकान... खनौरी बॉर्डर पर तनाव: वज्र वाहन, वाटर कैनन और भारी फोर्स तैनात; किसान बोले- रोके तो बॉर्डर पर ही दें... सोनीपत में रील का नशा पड़ा भारी: स्वतंत्रता दिवस पर लाल बत्ती लगी स्कॉर्पियो से स्टंट करने वाले 8 यु...
खेल

WTC फाइनल के हीरो ने खुद को बाथरूम में कर लिया था कैद, जानिए क्या थी वजह

लंदन। भारत और न्यूजीलैंड के खिलाफ आइसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल साउथैंप्टन में खेला गया था। खिताबी मैच में न्यूजीलैंड ने जीता था। विश्व टेस्ट चैंपियन बनने का गौरव हासिल करने वाली कीवी टीम की ओर से ऑलराउंडर काइल जैमीसन हीरो बनकर उभरे थे, जिन्होंने गेंद के साथ-साथ बल्ले से भी प्रभाव छोड़ा था। हालांकि, भारत के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) मुकाबले के अंतिम दिन काइल जैमीसन ने खुद को बाथरूम में कैद कर लिया था।

दरअसल, जब भारतीय टीम के खिलाफ न्यूजीलैंड की टीम लक्ष्य का पीछा कर रही थी और भारत को दो विकेट भी मिल गए थे तो इस दौरान पैदा हुए तनाव और घबराहट की वजह से तेज गेंदबाज काइल जैमीसन को बाथरूम में छिपने के लिए मजबूर होना पड़ा था। फाइनल में अपने सात विकेट के लिए मैन ऑफ द मैच रहे काइल जैमीस ड्रेसिंग रूम से मुकाबला देखकर घबरा गए थे। जैमीसन ने भारत के खिलाफ पहली पारी में पांच विकेट चटकाए थे। यहां तक कि दोनों पारियों में उन्होंने विराट कोहली को आउट किया था।

आइसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब जीतने के करीब एक सप्ताह के बाद काइल जैमीसन ने एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया, “देखने के मामले में यह शायद क्रिकेट का सबसे कठिन दौर था, जिसका मैं हिस्सा रहा हूं। हम ड्रेसिंग रूम में अंदर बैठे थे और वास्तव में टीवी पर देख रहे थे। टेलीविजन पर सीधा प्रसारण थोड़ी (कुछ सेकेंड) देरी से हो रहा था। मैदान में मौजूद भारतीय दर्शक हर गेंद पर ऐसे शोर कर रहे थे जैसे विकेट गिर गया हो। हालांकि, वह एक रन या डाट गेंद होती थी।”

उन्होंने आगे कहा, “यह देखना काफी कठिन था। मैंने वास्तव में कई बार बाथरूम में जाने की कोशिश की, जहां कोई शोर नहीं था, बस थोड़ी देर के लिए उससे दूर हो गया, क्योंकि यह काफी तनाव हो रहा था, लेकिन केन और टेलर का मैदान पर होना अच्छा था। हमारे दो सबसे महान बल्लेबाजों ने वास्तव में स्थिति को नियंत्रित किया और अपना काम पूरा किया।”

Related Articles

Back to top button