ब्रेकिंग
PM Modi in Indonesia: 'भारत मदर ऑफ डेमोक्रेसी', इंडोनेशिया की संसद में पीएम मोदी ने पेश किया 'गंगा-म... Welcome to the Jungle Budget: 250 करोड़ नहीं, डायरेक्टर अहमद खान ने बताया फिल्म का असली बजट Ramayana Movie Rights: करण जौहर ने 250 करोड़ में खरीदे 'रामायण' के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स, दिवाली पर ... Prabhas Fauzi Update: प्रभास की 'फौजी' में होगा हाई-वोल्टेज एक्शन, 10 जुलाई से शुरू होगी इंटरवल सीन ... Akshay Kumar 2016 Movies: 'एयरलिफ्ट' से 'रुस्तम' तक, जब अक्षय कुमार ने 8 महीने में दी थीं लगातार 3 स... UP ATS Action: लखनऊ NIA कोर्ट का बड़ा फैसला, 13 बांग्लादेशी और 2 रोहिंग्या घुसपैठियों को 5-5 साल की ... डबरा में सफाई कर्मचारी की संदिग्ध मौत, अपहरण के शक में पुलिसकर्मियों पर पिटाई का आरोप Khajrana Civil Hospital: जमीन का नहीं हुआ हस्तांतरण, इसलिए अटका खजराना सिविल अस्पताल का काम Haridwar Mansa Devi Temple: राम मंदिर विवाद के बाद मनसा देवी ट्रस्ट सख्त, पुजारियों के लिए बनाए कड़े... Ketan Agrawal Murder Case: केतन हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, आरोपी चेतन-सिया ने 4 महीने पहले क...
देश

शेरा जूनियर और सीनियर टीम फाइनल में

रायपुर। सप्रे शाला मैदान में खेली जा रही ग्रास रूट फुटबाल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले मंगलवार को खेले गए। फाइनल मैच एक जुलाई को खेला जाएगा। वहीं दूसरा सेमीफाइनल बुधवार को होगा। पहले सेमीफाइनल में शेरा जूनियर और शेरा सीनियर की टीम ने जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया।

अंडर-19 में शेरा जूनियर और साई एफसी के मध्य सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। शेरा ने यह मुकाबला 2-0 से जीत लिया। दोनों गोल प्रशांत ने दागे। पहला गोल 35वें और दूसरा गोल 38वें मिनट में किया।सीनियर वर्ग में शेरा क्रीड़ा समिति और डब्ल्यूआरएस के मध्य मैच खेला गया। दोनों ही टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ।

निर्धारित समय तक दोनों टीमें एक-एक गोल कर सकीं। डब्ल्यूआरएस की ओर से मैच के तीसरे मिनट में भार्गव ने गोल किया। वहीं शेरा की ओर से भूपेंद्र ने 14वें मिनट में गोल कर स्कोर को बराबरी पर ला दिया। मैच ड्रा रहा। निर्णय पेनाल्टी से किया गया। शेरा क्रीड़ा समिति ने 4-3 से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह पक्की की। इसके अलावा जूनियर वर्ग में आरडी तिवारी स्कूल और जेवायसी के बीच मैच खेला गया। आरडी तिवारी ने आसानी से 6-0 से मुकाबला जीत लिया। एकतरफा मुकाबला होने से प्रशंसकों को मायूसी हाथ लगी।

आज के मैच

दूसरा सेमीफाइनल मैच बुधवार को खेला जाएगा। पहला मैच अंडर-19 का दोपहर 1.45 बजे से शेरा एफसी और साउथआल यूनाइटेड के मध्य खेले गए। वहीं सीनियर वर्ग का मुकाबला दोपहर 2.45 बजे से डायनामोस एफसी और राइजिंग स्टार के बीच खेला गया।

Related Articles

Back to top button