ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on CEC: 'ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा', CWC बैठक में राहुल गांधी ... 'मुसलमानों को निशाना बनाने की साजिश', धर्मवार आंकड़े मांगने पर भड़के ओवैसी Delhi Pollution GRAP 2026: सर्दियों से पहले CAQM का बड़ा फैसला, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियो... चुनाव प्रक्रिया पर फिर उठे गंभीर सवाल: महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की चिट्ठी से मचा सियासी ... BJP State Incharges Meeting: बीजेपी मुख्यालय में 4 घंटे चली मैराथन बैठक, नितिन नबीन ने प्रभारियों को... Smriti Irani on Congress: हार की बौखलाहट में चुनाव आयोग पर हमला कर रही कांग्रेस, स्मृति ईरानी का तीख... Delhi Police Drug Bust: लेडी डॉन पार्वती के घर से सोना, नकदी और 4 संपत्तियों के कागजात जब्त; अंतरराज... Ketan Agarwal Murder Case: पुणे में रूह कंपाने वाली साजिश, 5,053 पन्नों की चार्जशीट में 'डेथ कैप मशर... Agra-Lucknow Expressway Accident: फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा, इटावा DFO विकास नायक और उनके ड्राइव... Former IAS Divya Mittal: पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, बिना किसी दल के बनाएंगी अपना...
मनोरंजन

Tiger Shroff के बाद अब उनकी बहन कृष्णा श्रॉफ ने म्यूजिक वीडियो से किया डेब्यू, ग्लैमरस अंदाज ने लूटा फैंस का दिल

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर हीरो टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा हमेशा ही अपनी हॉट एंड बोल्ड तस्वीरों की वजह से सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। कृष्णा न अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियां बटोर चुकी हैं। वह सोशल मीडिया पर जबरदस्त एक्टिव रहती हैं। कृष्णा की कोई भी तस्वीर सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाती है। वहीं अब कृष्णा ने स्क्रीन डेब्यू किया है। हाल ही में कृष्णा का नया म्यूजिक वीडियो रिलीज हुआ है।

कृष्णा श्रॉफ का पहला म्यूजिक वीडियो ‘किन्नी किन्नी वारी’ रिलीज हो गया है। उनके इस म्यूजिक वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं इसे सोशल मीडिया पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि इस गाने में कृष्णा अकेली नहीं बल्कि उनके अलावा इसमें जन्नत जुबैर, जैमी लीवर, नगमा मिराजकर, राज शूकर और तन्वी भी नजर आ रही हैं। वहीं इस वीडियो में राशि सूद ने अपनी आवाज दी है। इसे दिलजोत मावी ने लिखा है।

फिटनेस फ्रीक कृष्णा श्रॉफ को इस म्यूजिक वीडियो का कॉन्सेप्ट काफी पसंद आया था। यही कारण है कि उन्होंने इसे करने के लिए हां किया और इसे अपने डेब्यू के तौर पर चुना। उनके इस वीडियो को न सिर्फ फैंस बल्कि स्टार्स भी काफी पंसद रहे हैंं। वहीं इस पर कृष्णा की बेहद करीबी दोस्त और एक्ट्रेस दिशा पटानी ने कमेंट कर उनकी तारीफ की है। दिशा ने कमेंट कर लिखा, ‘वो हो.. मार ही डाला किशू।’

आपको बता दें कि हाल ही में कृष्णा श्रॉफ ने अपने इंस्टाग्राम आकउंट पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की थीं। वो इसी म्यूजिक वीडियो के फोटोशूट के दौरान की तसवीरें थीं। इन तस्वीरों में उनका बोल्ड अंदाज नहीं बल्कि स्टा​इलिश लुक देखने को मिला था। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कृष्णा ब्लैक आउटफिट में दिख रही हैं। उन्हों ब्लैक क्रॉप टॉप के साथ मैचिंग कलर की पैंट कैरी किया हुआ है। वहीं इस ड्रेस को और भी स्टाइलिश बनाने के लिए कृष्णा ने ब्लैक कलर का ही कोट भी कैरी किया है। वहीं हर तस्वीर में उनका पोज देने का स्टाइल फैंस को दीवाना बना रहा है। वहीं जहां एक तरफ फैंस उनकी इन तस्वीरों को लाइफ कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button