ब्रेकिंग
कूनो नेशनल पार्क से बाहर निकला चीता, श्योपुर के गांव में ग्रामीणों ने किया पथराव; सुरक्षा पर उठे सवा... उज्जैन महाकाल मंदिर: भस्म आरती में उमड़ी हजारों भक्तों की भीड़, जानें कैसे हुआ बाबा का पंचामृत अभिषे... केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय ने BAPS के प्रसिद्ध विद्वान स्वामी भद्रेशदास को 'वेदान्तविद्या-विश्वग... खगड़िया में फर्जी IAS मनीष गुप्ता गिरफ्तार, घर से टेस्ला कार, 20 क्रेडिट कार्ड व बारहसिंगा के सींग ब... NEET-UG 2026 पेपर लीक मामला: दिल्ली कोर्ट ने खारिज की 3 आरोपियों की लाई डिटेक्टर टेस्ट की मांग, CBI ... फरीदाबाद में बड़ा हादसा: पानी की बोतलों से भरा ई-रिक्शा पलटने से मासूम सक्षम की जान गई, चालक गिरफ्ता... IND vs SL Test: सिराज-प्रसिद्ध को मिला रेस्ट, सिर्फ आकिब नबी मैदान पर उतरा; जानें क्या है टीम मैनेजम... : '7 डॉग्स' की भारत में एंट्री! मिडिल ईस्ट में रिकॉर्ड तोड़ कमाई के बाद 21 अगस्त को सिनेमाघरों में ध... भारत-बांग्लादेश सीमा पर बढ़ा तनाव, जलपाईगुड़ी से भारतीय किसान दीपांकर गोप को जबरन उठा ले गए बांग्लाद... Apple Pay की भारत में एंट्री: शुरुआती चरण में केवल वीजा और मास्टरकार्ड सपोर्ट, यूपीआई यूजर्स को करना...
पंजाब

Punjab से बाहर जाने वाले सावधान! आज बंद है ये National Highway

चंडीगढ़: दिल्ली चलो इंसाफ मार्च को लेकर पंजाब के विभिन्न किसान संगठन 14 नवम्बर की सुबह दिल्ली कूच का प्रयास करेंगे। किसानों के इस ऐलान के बाद हरियाणा-पंजाब सीमा के शंभू बॉर्डर को सील कर दिया गया है।

केंद्र सरकार को डर है कि कहीं किसान शंभू बॉर्डर पर लगातार 13 महीनों तक लगाए मोर्चे की भांति किसी राष्ट्रीय मार्ग को बाधित न कर दें। इसी कारण केंद्र सरकार के आदेशों पर शभू बैरियर को सील कर भारी पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया गया है।

एहतियात के तौर पर हरियाणा पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है ताकि पंजाब से दिल्ली जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। आज सुबह 5 बजे से ही ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्ट कर दिए हैं।

वाहन चालकों को कोई दिक्कत पेश न आए इसके लिए जो रूट जारी किए गए हैं वो इस प्रकार हैं –

अंबाला जाने के लिए फतेहगढ़ साहिब से लांडरां-एयरपोर्ट चौक मोहाली-डेराबस्सी से होते हुए अंबाला जाना पड़ेगा।

राजपुरा-बनूड़-जीरकपुर (चैट लाइट्स)-डेराबस्सी-अंबाला

राजपुरा-घनौर-अंबाला दिल्ली राजमार्ग

पटियाला-घनौर-अंबाला दिल्ली राजमार्ग

छोटी कारों के लिए रूट – बनूड़-मनौली सूरत-लेहली-लालड़ू-अंबाला

Related Articles

Back to top button