ब्रेकिंग
Ranchi News Update: सैटेलाइट चौक पर चले बुलडोजर से बिगड़े हालात; बाईपास जाम, पुलिस से भिड़े आक्रोशित... UP Crime News Prayagraj: संगम नगरी में सपा नेता की हत्या से हड़कंप; पुलिस को पुरानी रंजिश का शक, जां... AAP Punjab News: मान सरकार में हाई-टेक हुई पंजाब पुलिस; कनाडा, अमेरिका और दुबई से गिरफ्तार होकर लौट ... UP Election 2027 Seat Sharing: यूपी चुनाव 2027 में सीट शेयरिंग का पेंच; सपा दे रही 60-70 सीटें, कांग... Bihar NDA Conflict: बिहार एनडीए में रार बढ़ा; UCC, फरक्का और सभापति सीट पर जदयू-भाजपा में ठनी, RJD न... Jharkhand Tribal Politics: पांचवीं अनुसूची और पेसा कानून को ध्यान में रखकर हो परिसीमन, राज्यपाल से ग... Ranchi Municipal Corporation News: करमा पूजा पर रांची में विशेष सफाई और फॉगिंग अभियान; शिकायत के लिए... Chhattisgarh Wildlife Alert: धमतरी में बीच सड़क पर बैठा दिखा तेंदुआ, वन विभाग ने गंगरेल और रुद्री क्... Raipur CM Vishnu Deo Sai News: रायपुर में सीएम साय ने काफिला रुकवाकर खरीदा 1000 रुपये का दीया; स्ट्र... Ranchi CID Court Action: व्हाट्सएप से लीक की थी आंसर-की! 1000 पन्नों की केस डायरी पेश, श्वेता गुप्ता...
देश

मामला दर्ज होने के छह घंटे के भीतर ही पुलिस ने लूट के आरोपियों को धरदबोचा

रायपुर। राजधानी रायपुर में लूट की तीन वारदातें सामने आई हैं, जहां सबसे पहले खम्हारडीह थाना पुलिस ने मामला दर्ज होने के छह घंटे के भीतर ही आरोपियों को धरदबोचा और लुटे गए सामानों को भी बरामद कर लिया। मामले की जानकारी देते हुए खम्हारडीह थाना प्रभारी ममता शर्मा अली ने बताया कि प्रार्थी देवराज बाघ निवासी हाउसिंग बोर्ड कचना ने शुक्रवार देर रात थाना पहुंच रिपोर्ट दर्ज करवाई की गुरुवार की रात उसके साथ दो अज्ञात बदमाशों ने लूट की है

देवराज ने पुलिस को बताया कि वह PHE में पदस्थ अधिकारी के यहां गाड़ी चलाता है, बुधवार देर रात वेगो स्कूटी से कचना पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भराने पहुंचा था। जहां पम्प बंद होने की वजह से वह पास ही में गाड़ी खड़ी करके मोबाइल में बात कर रहा था। इस दौरान दो अज्ञात बदमाशों ने वहां आकर मोबाइल को छीनते हुए मारपीट करना शुरू कर दिया। मौका पाकर बदमाशों ने देवराज की जेब में रखे पर्स को निकाल लिया और स्कूटी की चाबी छीन स्कूटी लूटकर मौके से फरार हो गए।

थाना प्रभारी शर्मा ने बताया कि पारिवारिक सलाह और डर के चलते घटना दिनांक को देवराज थाना नहीं आया। कल देर रात इसकी शिकायत दर्ज होते ही पुलिस टीम को आरोपियों की पतासाजी के लिए लगाया गया, जिसके छह घंटों के भीतर ही पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटे गए सामानों को भी बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ लूट की धाराओं के तहत FIR दर्ज की है और अग्रिम कार्यवाही करते हुए शनिवार को आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा। गिरफ्तार आरोपियों की शिनाख्त लक्ष्मण जाल और अशोक मकड़ी के रूप में हुई है, दोनों ही पार्वती नगर, खम्हारडीह के रहने वाले हैं।

Related Articles

Back to top button