ब्रेकिंग
Delhi News: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत ढहने पर बड़ा एक्शन, साउथ जोन DC समेत 4 इंजीनियर निलंबित; ... IIT Mandi News: भगवद्गीता आधारित पोस्टर पर जातिगत भेदभाव का आरोप, डायरेक्टर लक्ष्मीधर बेहरा ने दिए ज... Bihar Flood Alert: पटना में टूटा 2016 का रिकॉर्ड, पवन सिंह के घर में घुसा पानी; 9 जिलों में भारी बार... MPSC ड्रग इंस्पेक्टर पेपर लीक: मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच तेज, 7वीं रैंकर ऋतुजा पाटील से पूछताछ Khunti Murder Case: खूंटी में 8 महीने की गर्भवती प्रेमिका की हत्या कर जंगल में फेंका शव, आरोपी प्रेम... Varanasi Shreya Murder Case: 20 दिन बाद पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी विवेक चौबे गिरफ्तार, पैर में ल... Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 30 साल पुरानी 5 मंजिला PG इमारत ढही, 6 छात्रों की मौत; मकान... Delhi News: सत्य निकेतन PG हादसे में मकान मालिकों पर कसेगा शिकंजा, स्निफर डॉग्स की मदद से NDRF का सर... अमरकंटक यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में सनसनीखेज घटना: बीसीए की छात्रा ने उठाया आत्मघाती कदम जातिगत जनगणना के प्रारूप पर कांग्रेस का बड़ा हमला: नाना पटोले ने बताया पूरी तरह दोषपूर्ण
देश

आर्ट डायरेक्टर राजू साप्ते ने किया सुसाइड, लेबर यूनियन के सदस्य के चलते उठाया कठोर कदम

देश में इन दिनों सुसाइड के मामले में बढ़ते जा रहे हैं। सुबह अखबार उठाकर देखे या टीवी न्यूज तो कोई न कोई जरूर आत्महत्या के मामले की खबर सामने आती है। ये न सिर्फ आम लोगों में ही बल्कि देश की मशहूर हस्तियों में भी रूझान चल रहा है। बीते दिनों दिल्ली में एक मॉडल में बिल्डिंग से कूद कर अपनी जान दे दी थी। वहीं अब एक ओर स्टार की आत्महत्या का नया मामला सामने आया है। हाल ही में आर्ट डायरेक्टर राजू साप्ते के सुसाइड की खबर सामने आई है।

जानकारी के मुताबिक राजू साप्ते ने पुणे में अपने आवास पर आत्महत्या की है। आत्महत्या करने से पहले राजू ने एक वीडियो रिकॉर्ड किया था। इस वीडियो में उन्होंने आत्महत्या करने के पीछे की वजह बताई है।वीडियो में राजू साप्ते कहते हैं, ‘नमस्कार मेरा नाम राजू साप्ते है। मैं आर्ट डायरेक्टर हूं। मैंने यह फैसला सोच समझ कर लिया है, क्योंकि कुछ चीजें मुझे बहुत परेशान कर रही हैं। बात यह है कि मजदूर संघ से ताल्लुक रखने वाले राकेश मौर्य मुझे बहुत परेशान कर रहे हैं। मेरा किसी भी प्रकार का भुगतान वहां समाप्त नहीं हुआ है। सभी भुगतान नियमित रूप से किए जाते हैं। मेरी कोई शिकायत नहीं है। राकेश मौर्य संघ के कुछ मजदूरों को जानबूझ कर फोन कर कह रहे हैं कि राजू सप्ते ने भुगतान नहीं किया है।’

उन्होंने आगे कहा- ‘मैंने कल यह भी स्पष्ट किया कि नरेश मेस्त्री नाम के शख्स ने फोन कर पूछा तो उसने भी कहा कि मेरा पेमेंट पूरा हो गया है। नरेश मेस्त्री ने यह भी कहा कि आज तक दादा ने कोई भुगतान अधूरा नहीं रखा है। फिर भी, राकेश मौर्य मेरे लिए बहुत दृढ़ हैं। वे मुझे कोई काम शुरू नहीं करने देते। वर्तमान में मेरे पास 5 प्रोजेक्ट हैं, जिन्हें मैं तुरंत शुरू करना चाहता हूं। मुझे उनमें से एक प्रोजेक्ट ज़ी को छोड़ना पड़ा। क्योंकि वे मुझे ऐसा नहीं करने देते। उन्होंने दशमी निर्माण का काम भी बंद कर दिया है। इसके विरोध में मैं आज आत्महत्या कर रहा हूं। मुझे न्याय करने की कोशिश करनी चाहिए।’ राजू साप्ते राजधानी एक्सप्रैस, मान्या द वंडर बॉय जैसी फिल्मों में आर्ट डायरेक्टर के तौर पर काम कर चुके हैं।

Related Articles

Back to top button