Breaking
नोट गिनते-गिनते जली मशीनें, थक गए अधिकारी…झारखंड में ED की मैराथन रेड के बाद मंत्री सचिव और नौकर गिर... दिल्ली अक्षरधाम मंदिर में नई प्रतिभाओं का संगम, केशव काव्य कलरव का गूंजा स्वर सरकार बदलेगी, तब पता चलेगा निष्पक्ष चुनाव कैसे होते हैं… बदायूं में अधिकारियों पर भड़के शिवपाल मोदी और BJP की नीयत से भेदभाव झेल रहा देश… वोटिंग के बीच सोनिया गांधी का हमला जम्मू-कश्मीर में मारा गया लश्कर का टॉप कमांडर बासित अहमद डार, 10 लाख का था इनामी ‘मराठी न करें अप्लाई’, एचआर की जॉब पोस्ट देख भड़क गए लोग, कहने लगे ‘ये तो भेदभाव है’ ‘मुस्लिमों को आरक्षण’ पर लालू यादव के बदले सुर, कहा- धर्म के आधार पर रिजर्वेशन नहीं आसमान से कंचनजंगा के नजारे देख रोमांचित हो रहे लोग… 7 साल बाद पैराग्लाइडिंग की शुरुआत कानपुर: बीच सड़क उतारने लगी कपड़े, पुलिस को दी गाली… नशे में धुत महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा रामदेव को SC से झटका, अगली सुनवाई में पेशी से छूट की मांग खारिज, IMA के अध्यक्ष को भी नोटिस

अटल बिहारी की शेरशाह सूरी से तुलना करने पर शिवराज के मंत्री को कांग्रेस ने घेरा

भोपाल| मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार के वाणिज्यिक कर मंत्री जगदीश देवड़ा ने कथित तौर पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की शेरशाह सूरी से तुलना कर सियासी तौर पर कांग्रेस को हमला करने का मौका दे दिया है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है और कांग्रेस की ओर से इसे साझा किया गया है। इस वीडियो में वाणिज्यिक कर मंत्री जगदीश देवड़ा सीहोर में प्रधानमंत्री फसल बीमा वितरण योजना के कार्यक्रम में कह रहे है कि इतिहास में शेरशा सूरी ने केाई काम किया था सड़क बनाने का या फिर देश के पूर्व प्रधानमंत्री पंडित अटल बिहारी वाजपेयी ने किया था।

देवड़ा के इस बयान को ट्वीटर पर साझा करते हुए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमल नाथ के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने कहा, प्रदेश के आबकारी मंत्री जगदीश देवड़ा सीहोर में कह रहे है कि इतिहास में अगर किसी ने काम किया है तो या तो शेरशाह सूरी ने किया है या फिर देश के पीएम अटल बिहारी वाजपेयी ने किया था। आपको बता दे कि इतिहास में शेरशाह सूरी बाबर का सैनिक था, जिसे बाबर ने पदोन्नत कर सेनापति बनाया था।

सलूजा ने आगे लिखा,उसका असली नाम फरीद खां था। आज तक अटलजी की तुलना कई लोगों से हुई, पहली बार ऐसी तुलना भाजपा के मंत्री ने ही की है। यह तो सही है कि प्रदेश का मंत्रिमंडल किसी नगीने से कम नही है लेकिन अबकी बार आबकारी विभाग जिसके अंतर्गत शराब आती है , उस विभाग के मंत्री ने यह बयान दिया है।

मंत्री देवड़ा के इस बयान पर कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अजय सिंह यादव ने कहा, भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की तुलना छल कपट प्रपंच चारित्रिक हनन से राजा बने शेरशाह सूरी से करना अटल बिहारी का अपमान है, भाजपा को स्पष्ट करना चाहिए कि अब उनके प्रेरणा स्त्रोत क्या मुगलों के सेनापति बन गए हैं।

नोट गिनते-गिनते जली मशीनें, थक गए अधिकारी…झारखंड में ED की मैराथन रेड के बाद मंत्री सचिव और नौकर गिरफ्तार     |     दिल्ली अक्षरधाम मंदिर में नई प्रतिभाओं का संगम, केशव काव्य कलरव का गूंजा स्वर     |     सरकार बदलेगी, तब पता चलेगा निष्पक्ष चुनाव कैसे होते हैं… बदायूं में अधिकारियों पर भड़के शिवपाल     |     मोदी और BJP की नीयत से भेदभाव झेल रहा देश… वोटिंग के बीच सोनिया गांधी का हमला     |     जम्मू-कश्मीर में मारा गया लश्कर का टॉप कमांडर बासित अहमद डार, 10 लाख का था इनामी     |     ‘मराठी न करें अप्लाई’, एचआर की जॉब पोस्ट देख भड़क गए लोग, कहने लगे ‘ये तो भेदभाव है’     |     ‘मुस्लिमों को आरक्षण’ पर लालू यादव के बदले सुर, कहा- धर्म के आधार पर रिजर्वेशन नहीं     |     आसमान से कंचनजंगा के नजारे देख रोमांचित हो रहे लोग… 7 साल बाद पैराग्लाइडिंग की शुरुआत     |     कानपुर: बीच सड़क उतारने लगी कपड़े, पुलिस को दी गाली… नशे में धुत महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा     |     रामदेव को SC से झटका, अगली सुनवाई में पेशी से छूट की मांग खारिज, IMA के अध्यक्ष को भी नोटिस     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें