ब्रेकिंग
कवर्धा में नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़: ₹12.50 लाख के जाली नोट, टाटा पंच EV कार और प्रिंटर के साथ 3 ग... पचमढ़ी नागद्वारी मेले में दो दिन में पहुंचे 2 लाख श्रद्धालु: अव्यवस्थाओं से आक्रोशित भीड़ का हंगामा,... छतरपुर में सनसनी: मशहूर व्यापारी के इंजीनियर बेटे की रेलवे ट्रैक किनारे मिली संदिग्ध लाश, वर्क फ्रॉम... बुरहानपुर में 'वेस्ट से बेस्ट' की अनूठी मिसाल, केले के तनों से महिलाओं ने बनाईं ईको-फ्रेंडली राखियां विदिशा में बेतवा नदी के उफान से बिगड़े हालात, चरणतीर्थ घाट डूबा; शिव मंदिर में फंसे 3 बेजुबान जबलपुर में स्वास्थ्य विभाग को मिली ऐतिहासिक सफलता, नई थेरेपी से एड्स पीड़ित माताओं के 13 बच्चे बने ए... ग्वालियर के श्मशान घाटों में खत्म होगी मनमानी: अब तय रेट पर मिलेंगे कंडे और लकड़ी, नगर निगम का बड़ा ... मध्य प्रदेश में लगेगा नेशनल सोयाबीन रिसर्च इंस्टीट्यूट, भोपाल-विदिशा मार्ग होगा 4-लेन; MP कैबिनेट के... भोपाल में 'हर घर तिरंगा' अभियान की भव्य तैयारी: कोलार से बैरागढ़ तक निकलेगी तिरंगा यात्रा, प्रशासन न... रतलाम में 24 घंटे में ढाई इंच बारिश: फसलों को मिला संजीवनी बूस्टर, जिला अस्पताल के वार्डों में टपका ...
देश

डीकेएस में करोड़ रुपये के उपकरण खरीदी और नियमितता की होगी जांच

रायपुर : स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने डीकेएस अस्पताल में हुई अनियमितता के मामले की जांच कराने की बात कही है। बता दें कि डीकेएस अस्पताल निर्माण के दौरान करीब 61 करोड़ रुपये के उपकरण सीजीएमएससी के माध्यम से खरीदे गए थे। मगर, इसकी प्रशासकीय स्वीकृति नहीं ली गई थी। इसके साथ ही अस्पताल के लिए बैंक से 64 करोड़ रुपये का लोन लिया गया था। इस राशि के खर्च में भी कई तरह की अनियमितताएं होने की बात की गई थी। कांग्रेस की सरकार आने के बाद डीकेएस अस्पताल में हुए अनियमितता और भ्रष्टाचार को लेकर जांच समिति बैठाई गई, लेकिन अब तक जांच पूरी नहीं हुई है।

यह मामले पूर्व अधीक्षक डॉक्टर पुनीत गुप्ता के कार्यकाल के हैं। जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस की सरकार आने के बाद उनपर करीब 50 करोड़ रुपये के गबन के मामले दर्ज किए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि प्रदेशभर में 100 ऑक्सीजन प्लांट लगाए जाएंगे। हर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पांच आक्सीजन कंसनट्रेटर की व्यवस्था होगी। जिला अस्पतालों में 30 ऑक्सीजन बिस्तर की व्यवस्था, सभी मेडिकल कॉलेजों में आईसीयू के 100 बिस्तर, 20 शिशु आईसीयू समेत अन्य व्यवस्था को जल्द से जल्द पूरा करने की बात कही है।

22 करोड़ के पैट स्कैन मशीन की खरीदी में अनियमिता

मिली जानकारी के मुताबिक आंबेडकर अस्पताल में 22 करोड़ रुपये की लागत से कैंसर रोगियों के इलाज के लिए पैट सीटी स्कैन मशीन और गामा कैमरा की खरीदी की गई थी। इसके लिए भी अस्पताल प्रबंधन की तरफ से प्रशासनिक स्वीकृति नहीं ली गई थी। अब विवाद की वजह से आंबेडकर अस्पताल में करोड़ों रुपये के मशीन दो वर्षों से धूल खा रही हैं।

वर्जन

पूर्व की भाजपा की सरकार में डीकेएस अस्पताल निर्माण और उपकरणों की खरीदी में भ्रष्टाचार हुआ है। उनकी जांच कराकर जल्द ही दोषियों पर कार्रवाई होगी।

– टीएस सिंहदेव, स्वास्थ्य मंत्री

Related Articles

Back to top button