ब्रेकिंग
Mathura Janmashtami 2026: 200 किलो चांदी से सजा गर्भगृह, पंचरत्नी पोशाक में दर्शन देंगे लड्डू गोपाल;... इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द किया NSA, ₹5 लाख का मुआवजा DM और पुलिस अफसरों से वसूलने का आदेश गणेशोत्सव में DJ और लाउडस्पीकर पर छिड़ा सियासी घमासान, AIMIM और शिंदे गुट आमने-सामने मथुरा का रहस्यमयी कोयले घाट, जहां वासुदेव ने कान्हा को टोकरी में रखकर पार की थी यमुना अरनिया में मिले 2 पाकिस्तानी कबूतर, पंजों में बंधी रिंग पर लिखे मिले पाक मोबाइल नंबर; सुरक्षा एजेंसि... पटना के गांधी घाट पर रिकॉर्ड स्तर छू सकती है गंगा, 8 जिलों में अलर्ट जारी; हेल्पलाइन 1070 सक्रिय अल्मोड़ा के सल्ट में 8 महीने बाद दहशत का अंत: 4 लोगों का शिकार करने वाला बाघ ट्रेंकुलाइज नशेड़ी बेटे ने मां और सास पर किया जानलेवा हमला, बच्ची को कमरे में किया बंद; पुलिस ने किया गिरफ्तार नीले ड्रम कांड की आरोपी मुस्कान की बेटी जेल में मनाएगी जन्माष्टमी, सांस्कृतिक कार्यक्रम में बनेगी रा... प्रयागराज कोर्ट में पेश नहीं हुए सांसद पप्पू यादव: अदालत ने दिया हाजिर होने का अंतिम अवसर
खेल

फिर महंगा हुए तेल, इस शहर में 111 रुपये लीटर बिक रहा पेट्रोल

नई दिल्ली। सोमवार 5 जुलाई को पेट्रोल के दाम में तेजी रही, जबकि डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ। आज घरेलू बाजार में सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल की कीमतें 31 से 39 पैसे प्रति लीटर तक बढ़ा दी। दिल्ली में सोमवार को इंडियन ऑयल (IOC) के पंप पर पेट्रोल 99.86 रुपये प्रति लीटर पर चला गया। वहीं डीजल में कोई बदलाव नहीं हुआ और यह 89.36 रुपये प्रति लीटर के भाव पर बना रहा। राजस्थान के गंगानगर में पेट्रोल 111.14 रुपये प्रति लीटर और डीजल 102.60 रुपये प्रति लीटर के भाव बिक रहा है।

मुंबई की बात करें तो यहां पेट्रोल 105.92 रुपये पर पहुंच गया है। जबकि डीजल की कीमत 96.91 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल 99.84 और डीजल 92.27 रुपये प्रति लीटर में बिक रहा है। चेन्नई में पेट्रोल के दाम बढ़ने के बाद 100.75 रुपये प्रति लीटर हो गया है जबकि डीजल 93.91 रुपये प्रति लीटर है।

देश के अन्य शहरों की बात करें तो आज पटना में पेट्रोल 102.01 रुपये और डीजल 94.76 रुपये प्रति लीटर है। लखनऊ में पेट्रोल 96.99 रुपये और डीजल 89.75 रुपये प्रति लीटर है। चंडीगढ़ में पेट्रोल 96.03 रुपये लीटर और डीजल 89.00 रुपये लीटर है। रांची में पेट्रोल 95.16 और डीजल 94.31 रुपये प्रति लीटर है।

पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी का एक कारण यह भी है कि इसमें डीलर कमीशन, एक्साइज ड्यूटी और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

आप इंडियन ऑयल की वेबसाइट से दाम पता कर सकते हैं। आपको RSP के साथ अपने शहर का कोड टाइप कर 9224992249 नंबर पर SMS भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग होता है। ये आप IOCL की वेबसाइट से देख सकते हैं।

मालूम हो कि देश अपनी जरूरत का 89 फीसद कच्चे तेल का आयात करता है। इसलिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव होने पर भारत में तेल कीमतों में बड़ी उछाल के रूप में सामने आती है। तेल के दाम बढ़ने के पीछे प्रमुख रूप से दो वजहें हैं। अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल के दाम में वृद्धि और केंद्र और राज्यों की उच्च टैक्स दरें।

Related Articles

Back to top button