ब्रेकिंग
Ujjain Murder Case: 10 साल के मासूम बेटे की गवाही से खुला पिता की हत्या का राज, मां समेत तीन को उम्र... Madhya Pradesh Action: आदिवासी छात्रों से अभद्रता करने वाले टीआई पर गिरी गाज, सीएम मोहन यादव के निर्... MP Industrial Development: महाकौशल और विंध्य क्षेत्र के विकास को मिलेगी रफ्तार, 3 लाख युवाओं को मिले... Uttarakhand News: कार दुर्घटना में महिला समेत दो की दर्दनाक मौत, घायलों का अस्पताल में इलाज जारी Muralpura Police Station News: जयपुर में अनियंत्रित बस ने कई वाहनों को मारी टक्कर, मची अफरा-तफरी Supreme Court Action: महाराष्ट्र में मराठी भाषा नहीं जानने पर लाइसेंस रद्द करने का नियम! सुप्रीम कोर... BJP Booth Strategy Uttar Pradesh: ए, बी, सी और डी कैटेगरी में बंटेंगे बूथ, सरल ऐप से होगा फीडबैक और ... Allahabad High Court News: आजम खान और अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड मामले में फैसला सुरक्षित, सजा बढ... Health Minister Irfan Ansari: झारखंड के चार जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज, स्वास्थ्य मंत्री ने क... Jharkhand CM News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाई पारंपरिक रस्में, नेमरा गांव में माता की स्मृति म...
देश

विरोध: 20 बसों में रैली निकालकर कल पहुंचेंगे कलेक्टोरेट

बिलासपुर।बस मालिक आठ जुलाई की दोपहर 12:30 बजे 20 बसों में रैली निकालकर कलेक्टोरेट पहुंचेंगे। बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर ली गई। रैली तिफरा स्थित हाईटेक बस स्टैंड से शुरू होगी और महाराणा प्रताप चौक, मंदिर चौक, नेहरू चौक होते हुए कलेक्टोरेट पहुंचेगी। इस दौरा मुख्यमंत्री, परिवहन मंत्री, विधायक व सांसद के नाम ज्ञापन सौंपकर अपनी बात रखेंगे। बसों का किराया 40 प्रतिश्ात बढ़ाने, के व एम फार्म में छूट और चार माह के टैक्स में छूट।

इन्हीं तीनों मांगों को लेकर बस मालिक विरोध कर रहे हैं। हालांकि शुरुआत में बिना किसी प्रदर्शन या विरोध के मांगों को शासन के समक्ष रखा गया। उस समय आश्वासन भी मिला। बस मालिकों को उम्मीद थी कि आश्वासन मिला है तो मांग पूरी भी हो जाएगी। पर ऐसा नहीं हुआ। इसे देखते हुए ही छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने चरणबद्ध आंदोलन की योजना तैयार की। अब इसी पर अमला करते हुए विरोध जताया जा रहा है। बसों में रैली निकालकर ज्ञापन सौंपना इसी के तहत है। महासंघ के निर्देश पर यहां भी बस मालिकों ने एक बैठक रखी।

जिसमें यह तय किया गया कि कौन कितनी बसें उपलब्ध कराएंगे। बिलासपुर संभागीय अध्यक्ष व निजी बस मालिक संघ के प्रवक्ता एसएल दुबे ने बताया कि किसी ने एक दो कोई दो बसें रैली में देने के लिए तैयार है। इसी सहमति के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि रैली में 20 से अधिक बसें रहेंगे। इन बसों में संचालकों के अलावा उनके चालक, परिचालक, सहायक, सफाई कर्मचारी और बस स्टैंड में संचालित दुकानों के संचालक भी शामिल रहेंगे। सभी ने एक स्वर में सहमति दी है। दरअसल बसों के परिचालन से उनका व्यवसाय है। यदि बसों के पहिए थम जाएंगे तो ग्राहकी ही नहीं रहेगी। इसे देखते हुए वह समर्थन देने को तैयार हुए हैं। महासंघ की ओर से बैनर, पोस्टर व टोपी आदि उपलब्ध कराए गए हैं।

Related Articles

Back to top button