ब्रेकिंग
MP Youth Voters 2028: 1.41 करोड़ युवा वोटरों पर बीजेपी-कांग्रेस की नजर, रील बनाओ-इनाम पाओ से लेकर यु... Rahul Gandhi Indore Visit: राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के लिए इंदौर में बना प्रदेश का... Simhastha 2028 Projects: सिंहस्थ 2028 से पहले इंदौर-उज्जैन सिक्सलेन समेत पूरे होंगे ये 5 बड़े एक्सप्... Owaisi on Uniform Civil Code: 'समान नागरिक संहिता धार्मिक अधिकारों के खिलाफ', भोपाल में ओवैसी का तीख... Bandhavgarh Tiger Reserve: बांधवगढ़ में अब गाइड बोलेंगे फर्राटेदार अंग्रेजी, ईको टूरिज्म बोर्ड ने शु... Bhopal Food Safety Raid: भोपाल के बड़े होटलों-रेस्टोरेंट पर खाद्य विभाग का छापा, काली मिर्च में मिले... VK Jewellers Jalandhar Raid: वीके ज्वैलर्स पर जीएसटी टीम का बड़ा एक्शन, दो घंटे तक खंगाला गया खरीद-ब... Yemen Houthi Rebels Attack: सऊदी अरब के दक्षिण-पश्चिमी इलाकों में हूती हमले, गठबंधन बोला- उठाएंगे सभ... Bravo and Alpha Rescue Mission: ईरान में दुर्घटनाग्रस्त हुआ अमेरिकी विमान, CIA और स्पेशल ऑपरेटर्स ने... Space Weaponization News: अंतरिक्ष में हथियारों की होड़ हुई तेज, अमेरिका ने अंतरिक्ष में तैनात किए ह...
विदेश

बगदाद में अमेरिका दूतावास पर दागे गए तीन रॉकेट, इराक और सीरिया में सेना के शिविरों पर हमले किए गए नाकाम

बगदाद। इराक की राजधानी बगदाद में अमेरिका दूतावास पर तीन रॉकेट दागे जाने की सूचना है। समाचार एजेंसी एएफपी ने इराक सेना के हवाले से बताया है कि बगदाद में अमेरिका दूतावास पर तीन रॉकेट दागे गए हैं। पूर्वी सीरिया में अमेरिका नीत गठबंधन सेनाओं के शिविर पर बुधवार को ड्रोन से हुए एक हमले को अमेरिका समर्थित सीरियाई लड़ाकों और अमेरिकी सैनिकों ने नाकाम कर दिया। ‘सीरियन डेमोक्रेटिक फोर्स’ ने यह जानकारी दी। वहीं पड़ोसी देश इराक में अमेरिकी सेना के शिविर पर रॉकेट दागे गए जिसमें दो लोगों को मामूली चोट आई।

सीरिया-इराक सीमा के क्षेत्रों में पिछले महीने पूर्वी सीरिया में अमेरिका के हवाई हमलों में चार इराकी लड़ाकों के मारे जाने के बाद अमेरिकी सेनाओं और ईरान समर्थित लड़ाकों के बीच तनाव बढ़ गया है। यह हमला उसी का नतीजा है। अमेरिका नीत गठबंधन सेनाओं के प्रवक्ता कर्नल वेन मरोटो ने बताया कि पश्चिमी इराक में अल-असद एयर बेस पर दोपहर में 14 रॉकेट से हमला किया गया।

मरोटो ने बात में ट्वीट किया, “ऐन अल असद बेस पर रॉकेट हमले के बाद सौ प्रतिशत जवाबदेही। दो कर्मियों को मामूली चोटें आयीं।” उन्होंने कहा कि क्षति की समीक्षा की जा रही है। इराक के सुरक्षा बलों से संबद्ध सुरक्षा मीडिया प्रकोष्ठ ने कहा कि मोबाइल रॉकेट लांचर आटे के थैलों से लदे एक ट्रक में रखा गया था और उसे बगदादी गांव के पास रखा गया था जहां से हमला किया गया।

मरोटो ने बाद में ट्वीट किया, “ऐन अल असद बेस पर रॉकेट हमले के बाद सौ प्रतिशत जवाबदेही। दो कर्मियों को मामूली चोटें आयीं।” उन्होंने कहा कि क्षति की समीक्षा की जा रही है। इराक के सुरक्षा बलों से संबद्ध सुरक्षा मीडिया प्रकोष्ठ ने कहा कि मोबाइल रॉकेट लांचर आटे के थैलों से लदे एक ट्रक में रखा गया था और उसे बगदादी गांव के पास रखा गया था जहां से हमला किया गया।

Related Articles

Back to top button