ब्रेकिंग
VK Jewellers Jalandhar Raid: वीके ज्वैलर्स पर जीएसटी टीम का बड़ा एक्शन, दो घंटे तक खंगाला गया खरीद-ब... Yemen Houthi Rebels Attack: सऊदी अरब के दक्षिण-पश्चिमी इलाकों में हूती हमले, गठबंधन बोला- उठाएंगे सभ... Bravo and Alpha Rescue Mission: ईरान में दुर्घटनाग्रस्त हुआ अमेरिकी विमान, CIA और स्पेशल ऑपरेटर्स ने... Space Weaponization News: अंतरिक्ष में हथियारों की होड़ हुई तेज, अमेरिका ने अंतरिक्ष में तैनात किए ह... Rajasthan Nikay Chunav Pokhran: कांग्रेस के पास बहुमत का दावा, महंत प्रताप पुरी और शाले मोहम्मद की स... Kangda Police Anti Drugs Operation: हिमाचल के कांगड़ा में पुलिस का बड़ा एक्शन, 8 आरोपी गिरफ्तार, चरस... Vrindavan Silver Chariot News: बांके बिहारी मंदिर के चांदी के रथ पर मचा घमासान, सेवायतों और प्रबंधन ... Kosi Kalan Jeweler Robbery Update: पुलिस ने 7 किलो सोना और 11 लाख नकद किए बरामद, पूर्व कर्मचारी निकल... Chhattisgarh CM News: मीरा के पसरे पर अचानक पहुंचे सीएम विष्णुदेव साय, सेवा संकल्प अभियान के तहत दिय... UCC Roadmap 2029: अमित शाह का बड़ा ऐलान, 2029 तक 21 राज्यों में लागू होगा UCC; जानिए पूरा प्लान
विदेश

कोविड-19 के कारण टोक्यो में आपातकाल, बगैर प्रशंसकों के होगा ओलंपिक का आयोजन

टोक्यो। कोरोना महामारी के मद्देनजर राजधानी टोक्यो में आपातकाल लागू किया जाएगा।  यहां आयोजित होने वाले ओलंपिक को लेकर एहतियातन यह फैसला लिया गया है। गुरुवार को जापान (Japan) के एक मंत्री ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस बड़े आयोजन की सुरक्षा को लेकर आयोजकों ने गेम्स के दर्शकों पर रोक लगाने का विचार किया है ताकि कोरोना संक्रमण न फैले। महामारी के कारण ओलंपिक पहले भी टाली गई थी और अब इस फैसले से भी प्रशंसकों में नाराजगी है।

जापानी चिकित्सा विशेषज्ञों ने कहा है कि दर्शकों पर प्रतिबंध लगाना संक्रमण को रोकने का बेहतर विकल्प है। यहां पहले ही विदेशी दर्शकों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। जापान में इस बात की चिंता है कि दुनियाभर से प्रतिनिधिमंडलों की मेजबानी करने से कोविड-19 का प्रकोप बढ़ सकता है। हालांकि पिछले माह लिए गए फैसले में टोक्यो और उसके आसपास शराब की बिक्री पर रोक लगा दी गई क्योंकि स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि शराब पीने से निकट संपर्क, जोर से बोलने और घुलने-मिलने से वायरस को फैलने में मदद मिलती है। इससे पहले आयोजकों ने कहा था कि वे 12 जुलाई तक रात के सत्रों में दर्शकों में संक्रमण को ध्यान में रखते हुए अनुमति देने पर फैसला करेंगे। गेम्स का उद्घाटन समारोह 23 जुलाई को होना है।

जापान के वित्त मंत्री यासुतोशी निशीमुरा सरकार के कोरोना वायरस रेस्पांस के प्रमुख भी हैं। उन्होंने बताया कि टोक्यो में 12 जुलाई से आपातकाल लागू हो जाएगा और 22 अगस्त तक जारी रहेगा। ओलंपिक गेम्स 23 जुलाई से 8 अगस्त तक चलेंगे। दूसरे देशों की तरह जापान में कोरोना वायरस का संक्रमण नहीं बढ़ा लेकिन यहां 810,000 से अधिक मामले और 14,900 संक्रमितों की मौत हो गई

Related Articles

Back to top button