ब्रेकिंग
Indo MIM IPO: इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ का आईपीओ 23 जुलाई से खुलेगा, जानें प्राइस बैंड और पूरी डिटेल Dishani Chakraborty Boyfriend: मिथुन चक्रवर्ती की बेटी दिशानी का ब्राइडल लुक वायरल, खूबसूरती देख दीव... Kids Constipation Remedies: बच्चों में कब्ज की समस्या दूर करेंगे ये 5 फल, पेट साफ होना होगा आसान Kidney Cancer Symptoms: सिर्फ दर्द ही नहीं, शरीर के ये 7 संकेत भी हो सकते हैं किडनी कैंसर का इशारा SpiceJet Acquisition: स्पाइसजेट को खरीदेगी गल्फ एयरलाइन? निवेश और अधिग्रहण को लेकर शुरुआती बातचीत शु... China Floods: चीन के 1 लाख बांध बने मुसीबत, बिना चेतावनी पानी छोड़ने से कई गांवों में भारी तबाही Nepal Coin Map Controversy: नेपाल ने 1 रुपये के सिक्के से हटाया विवादित नक्शा, अब होगी बौद्ध मठ की त... Zohran Mamdani on Netanyahu: क्या अमेरिका में गिरफ्तार होंगे नेतन्याहू? न्यूयॉर्क के मेयर के बयान पर... Campa Cola Market Share: रिलायंस 'कैंपा' ने कोल्ड ड्रिंक बाजार में मचाया तहलका, पेप्सी और कोका-कोला ... UPI Offline Payment: अब बिना इंटरनेट भी होगा यूपीआई पेमेंट, फ्लाइट और मेट्रो में भी कर सकेंगे लेनदेन
खेल

वायदा बाजार में महंगा हुआ सोना, चांदी की चमक पड़ी हल्की, जानिए लेटेस्ट रेट

नई दिल्ली। वायदा बाजार में शुक्रवार को सोने एवं चांदी की कीमतों में मिला-जुला रुख देखने को मिला। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर दोपहर 01:23 बजे अगस्त, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का भाव 103 रुपये यानी 0.22 फीसद की बढ़त के साथ 47,824 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चला रहा था। इससे पिछले सत्र में अगस्त, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का रेट 47,721 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। वहीं, अक्टूबर, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का भाव 74 रुपये यानी 0.15 फीसद की बढ़त के साथ 48,110 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। इससे पिछले सत्र में अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने का भाव 48,036 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था।

चांदी की वायदा कीमत

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सितंबर, 2021 में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत (Silver Price) 136 रुपये यानी 0.20 फीसद की टूट के साथ 68,826 रुपये प्रति किलोग्राम पर चल रही थी। इससे पिछले सत्र में चांदी की कीमत 68,962 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी। दिसंबर, 2021 में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 58 रुपये यानी 0.08 फीसद की गिरावट के साथ 70,199 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही थी। इससे पिछले सत्र में दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी की कीमत 70,257 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी।

वैश्विक बाजार में सोने-चांदी का भाव

ब्लूमबर्ग के मुताबिक कॉमेक्स पर अगस्त, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का भाव 4.90 डॉलर यानी 0.27 फीसद की बढ़त के साथ 1,805.10 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा था। इसी तरह स्पॉट मार्केट में सोने का रेट 1.01 डॉलर यानी 0.06 फीसद की तेजी के साथ 1,803.34 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था।

वहीं, कॉमेक्स पर सितंबर में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत (Silver Rate) 25.99 डॉलर प्रति औंस पर सपाट रही। स्पॉट मार्केट में चांदी की कीमत 25.93 डॉलर प्रति औंस पर सपाट रही।

Related Articles

Back to top button