ब्रेकिंग
Kaithal Police Action: दुष्कर्म मामले में समझौते का खेल बेनकाब, कोर्ट परिसर में पैसे लेने वाले आरोपी... GT Road Gannaur Crime News: सीसीटीवी में कैद हुआ भीषण सड़क हादसा, पुलिस आरोपी ट्रक चालक की तलाश में ... Haryana Teacher Achieves Success in Swimming: शिक्षा के बाद अब खेल जगत में चमका मंजू दहिया का नाम, द... Disha Salian Case: 'मातोश्री' पहुंचे दिशा सालियान के पिता; आदित्य ठाकरे से मांगी बिना शर्त माफी और 5... Etawah Crime News: जमीन बेचने के बाद रहस्यमय परिस्थितियों में मिला शख्स का शव, पत्नी ने लगाया हत्या ... Kosi River Elephant Video: कॉर्बेट लैंडस्केप में नदी पार कर रहा था हाथियों का झुंड, उफनती धारा में ब... West Bengal By-Elections Update: ममता बनर्जी के समर्थन के बाद गिरफ्तारी पर कांग्रेस का हमला, कोर्ट न... Dalhousie Bear Rescue Operation: डलहौजी में बस स्टैंड के पास मुंह में कनस्तर फंसे भालू का रेस्क्यू, ... Sambhal Lover Couple Suicide: संभल में पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल के शव, तीन महीने से था प्रेम सं... West Bengal Politics: ममता बनर्जी के समर्थन के बाद कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर बवाल, केसी वेण...
देश

सेनेटरी पैड खरीदी में भाजपा ने लगाया घोटाले का आरोप

रायपुर।  छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन (सीजीएमएससी) की सेनेटरी पैड खरीदी में भाजपा ने घोटाले का आरोप लगाया है। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने आरोप लगाया कि सीजीएमएससी महंगे दाम पर सेनेटरी पैड की खरीदी कर रही है। राजपूत ने आंकड़े पेश करते हुए कहा कि सीजीएमएससी ने 38 करोड़ रुपये में लगभग 20 करोड़ सेनेटरी पैड खरीदने के लिए टेंडर की प्रक्रिया पूरी की है।

सीजीएमएससी यह सेनेटरी पैड 1.85 रुपये प्रति नग की दर पर खरीद रही है, जबकि प्रधानमंत्री जनऔषधि केंद्र से पैड की बिक्री सिर्फ एक रुपये में की जा रही है। यही सेनेटरी पैड प्रधानमंत्री जनऔषधि केंद्र के लिए बीपीपीआइ ने सिर्फ 70 पैसे प्रति नग की दर पर खरीदा है। इस तरह प्रदेश सरकार को 20 करोड़ सेनेटरी पैड की खरीदी में 25 करोड़ रुपये से अधिक खर्च करना पड़ेगा।

राजपूत ने कहा कि सीजीएमएससी में हर साल घोटालों से प्रदेश सरकार को करोड़ों रुपये का नुकसान हो रहा है। समाज कल्याण विभाग के लिए की जा रही सेनेटरी पैड की खरीदी में प्रदेश के खजाने से 25 करोड़ रुपये की धांधली की जा रही है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचार और घोटालों की सरकार बनकर रह गई है।

राजपूत ने कहा कि सीजीएमएससी ने इससे पहले कफ्ड ट्यूब की खरीदी में भी गड़बड़ी की थी। इसमें प्रदेश सरकार को 20 गुना से ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा था। इस मामले की शिकायत के बाद भी सीजीएमएससी के एमडी कार्तिकेय गोयल और प्रमुख सचिव डॉ. आलोक शुक्ला ने कोई कार्रवाई नहीं की।

Related Articles

Back to top button