ब्रेकिंग
Police Action Chhindwara: सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 43 हजार रुपये बरामद Malva Nritya Mahotsav 2026: सेमी-क्लासिकल डांस में चमकी सौम्या, मिला प्रतिष्ठित 'मालवा नृत्य महोत्सव... STF Action in Bhopal: बौद्ध धर्म प्रचार के नाम पर फर्जी पासपोर्ट बनवाने का मामला, 70 संदिग्ध चिन्हित Municipal Corporation Sagar: एमआईसी के प्रस्तावों को लंबित रखने का आरोप, आयुक्त के कार्यप्रणाली के ख... Ramleela Chhindwara 2026: छोटी बाजार में सजी भगवान राम की लीला, कोरोना काल में भी नहीं रुका था मंचन ... Congress Protest Bhopal: चुनाव आयोग के बाहर कांग्रेस नेताओं का हंगामा, पूरे प्रदेश में आंदोलन का ऐला... Madhya Pradesh Politics: पटवारी बोले- 'जब प्रदेश के पटवारी ही सरकार की नहीं सुनते, तो सरकार खटारा है... Delhi Building Accident: नई बनी इमारत ढहने से हड़कंप, राहत और बचाव कार्य जारी, घायलों को अस्पताल में... Coal India PME Update: कोलकर्मियों की हर साल होगी स्वास्थ्य जांच? प्रस्तावित नई व्यवस्था के खिलाफ मु... Muslim Personal Law: नाबालिग बेटी की कस्टडी मामले में हाईकोर्ट का निर्देश, बच्चे का कल्याण सबसे सर्व...
देश

बिहार के पश्चिम चंपारण में जहरीली शराब पीने से 12 लोगों की मौत, ग्रामीणों ने की पुष्टि, प्रशासन का इन्‍कार

पश्‍च‍िम चंपारण। प्रखंड क्षेत्र की देउरवा पंचायत में बीते दो दिनों में जहरीली शराब पीने से दर्जनों लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लोग अब भी बीमार हैं, इसकी पुष्टि ग्रामीण कर रहे हैं। जबकि प्रशासन जहरीली शराब पीने की घटना से इंकार कर रहा है। डीएम कुंदन कुमार ने कहा है कि लौरिया एवं रामनगर प्रखंड के सीमावर्ती गांवों में जांच के लिए टीम भेजी गई है। अभी तक दो लोगों की मौत हार्ट अटैक से होने की बात सामने आई है। दूसरी ओर ग्रामीणों का कहना है क‍ि एक साथ इतनी मौतें जहरीली शराब पीने की वजह से हुई है। घटना की बाबत सिकटा के माले विधायक वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता ने कहा कि ग्रामीणों ने शराब पीने से मौत की बात कही है। सत्ता के आतंक व प्रशासनिक दबिश के कारण लोग पुलिस-प्रशासन को सच्चाई बताने से डर रहे हैं। इलाके में पुलिस संरक्षण में शराब की भट्ठियाें व जुआ के अड्डों का संचालन हो रहा है।

मृतकों में देउरवा पंचायत के वार्ड सात निवासी जुम्मन मियां के पुत्र बिकाऊ मियां, वार्ड छह निवासी लतीफ साह, रामवृक्ष चौधरी, पंडापट्टी निवासी भगवान पंडा आदि हैं। घटना को लेकर तरह- तरह की चर्चाएं जारी हैं। बताया गया कि उन्‍हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। मृतकों के स्वजन कुछ नहीं बता रहे हैं। स्थानीय जनप्रतिनिधि भी कुछ बताने के लिए तैयार नहीं हैं। हैरत की बात तो यह है कि प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अब्दुल गनी ने भी घटना को लेकर अनभिज्ञता जताई। पुलिस की बात करें तो प्रभारी थानाध्यक्ष कृष्णा प्रसाद ने कहा कि कुछ लोगों की मौत की सूचना मिली है, जिसकी जांच की जा रही है।

व‍िधायक के पहुंचने पर बदली तस्‍वीर, बोल ग्रामीणों शराब पीने से हुई  मौत

लौरिया एवं रामनगर प्रखंड के देवराज के इलाके में पिछले दो दिनों से संदिग्ध परिस्थितियों में एक दर्जन लोगों की मौत के मामले में शुक्रवार की सुबह में सिकटा के माले विधायक वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता के पहुंचने के बाद तस्वीर बदल गई। आनन- फानन में डर के मारे शवों का अंतिम संस्कार करने वाले ग्रामीण मुखर हो गए और खुलकर बोलने लगे। ग्रामीणों ने विधायक के समक्ष स्वीकार किया कि शराब पीने से मौत हुई है। हालांकि, ग्रामीणों को मुखर करने में विधायक को काफी मशक्कत करनी पड़ी। विधायक ने कहा कि सत्ता के आतंक व प्रशासनिक दबिश के कारण लोग सच्चाई बताने से डर रहे हैं। यहां आठ शराब की भट्ठियां व जुआ का अड्डा चलता है। पुलिस और प्रशासन को इसकी जानकारी है, फिर भी अधिकारियों ने कार्रवाई नहीं की। लौरिया प्रखंड के देउरवा, बगही, पंडापट्टी, तेलपुर, डूमरा एवं रामनगर प्रखंड के जोगिया देवराज गांव में मृतक व बीमार लोगों के स्वजनों को प्रशासन की ओर से डरा दिया गया है। इस वजह से ये लोग सच्चाई बताने में भय खा रहे हैं

लौरिया के देवराज इलाके में रही अधिकारियों की चहलकदमी

लौरिया एवं रामनगर प्रखंड के देवराज के इलाके में पिछले दो दिनों से संदिग्ध परिस्थिति में एक दर्जन लोगों की मौत मामले में प्रशासनिक सरगर्मी बढ़ी हुइ्र है। बीती रात डीएम कुंदन कुमार के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम देवराज क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों में गई। मृतक के स्वजनों से बातचीत की गई। लेकिन मृतक के स्वजन मौत का कारण बताने से इंकार कर रहे हैं। अभी भी कई लोग बीमार हैं, जो अलग- अलग प्राइवेट अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं। प्रशासन की ओर से बीमार लोगों के स्वजनों से भी पूछताछ की जा रही है। मौत को लेकर लौरिया प्रखंड के देउरवा, बगही, पंडापट्टी, तेलपुर, डूमरा एवं रामनगर प्रखंड के जोगिया देवराज गांव में मृतक व बीमार लोगों के स्वजनों से पूछताछ चल रही है। सूत्राों के हवाले से जानकारी मिल रही हैं कि देउरवा गांव में एक दुकान पर तीन दिन पूर्व ये सभी लोग जुटे थे। वहां नाश्ता – पानी किए। चर्चा तो यह भी है कि शराब की पार्टी चली। सबों ने जमकर शराब पी और घर जाने पर एक- एक कर बीमार होने लगे। उल्टी और सांस लेने में तकलीफ होने से कईयों की मौत घर पर हीं हो गई तो कुछ लोग अस्पतालों में पहुंच कर दम तोड़ दिए। मरने वालों में देउरवा के बिकाउ मियां, लतीफ साह, रामवृक्ष चौधरी व भगवान पंडा, जोगिया देवराज के नईम हजाम व सुरेश साह, बगही देवराज के राबुल मियां तथा गौनाहा देवराज के झुन्ना मियां का नाम सामने आ चुका है। कई अन्य लोगों की भी मौत हुई है, जिसकी जांच – पड़ताल चल रही है।

हार्ट अटैक से दो की मौत और फूड प्वाइजनिंग का मामला

डीएम कुंदन कुमार ने कहा है कि लौरिया एवं रामनगर प्रखंड के सीमावर्ती गांवों में जांच के लिए टीम भेजी गई है। अभी तक दो लोगों की मौत हार्ट अटैक से होने की बात सामने आई है। कुछ और लोगों की मौत की फूड प्वाजनिंग से होने की सूचना है। मेडिकल टीम भेजी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद हीं कुछ कहा जा सकता है। अल्कोहल पीने की बात अभी सामने नहीं आई है। मृतकों के शव का भी स्वजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया है। अधिकारियों की टीम सच्चाई जानने के लिए मृतकों एवं बीमार लोगों के स्वजनों से बात कर रही है।

देवराज इलाके में पहुंची मेडिकल टीम

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अब्दूल गनी के नेतृत्व में शुक्रवार की सुबह में मेडिकल टीम देवराज के इलाके में पहुंची है। उन्होंने बताया कि मृतक व बीमार लोगों के स्वजनों से बात हो रही है। बीमारी के कारण का पता लगाया जा रहा है। सभी लोग स्वभाविक मौत ही बता रहे हैं।

12 जुलाई की शाम में पी थी शराब

लौरिया प्रखंड के देउरवा गांव में एक शराब की दुकान में बीते 12 जुलाई की शाम में डेढ़ दर्जन के आसपास लोगों ने शराब पी थी। सभी शराब पीकर अपने – अपने घर गए और बेचैनी बढ़ गई। पहले से स्थानीय स्तर पर क्वैकों से इलाज कराया। फिर रामनगर, लौरिया व बेतिया के प्राइवेट अस्पतालों में इलाज कराने के लिए ले गए। अभी भी गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में तेलपुर के इजहार मियां का उपचार चल रहा है। जबकि देउरवा के मुमताज अंसारी का उपचार बेतिया के एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। दोनों की हालत चिंताजनक बनी हुई है।

Related Articles

Back to top button