ब्रेकिंग
Indore Spiritual Update: 81 साल बाद बना ऐसा अद्भुत योग, शहरभर में 1200 से अधिक स्वजन करेंगे पूर्वजों... MP Crime Update: बैसाखी के सहारे एसपी कार्यालय पहुंचे घायल ग्रामीण, पुलिस पर मामले में गंभीर धाराएं ... Indore Cyber and Police Update: खजराना थाना पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई, गुम हुए महंगे स्मार्टफोन उन... MP Conversion Case: दमोह में एक ही परिवार की आईडी से जुड़े बच्चों के नाम, पुलिस ने मुख्य आरोपी को दब... Uttar Pradesh Teacher Suspended: इटावा में सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल की करतूत, छात्र का मजाक उड़ाने ... RTU Kota News: हॉस्टल में बीटेक छात्र की संदिग्ध मौत पर बवाल, पुलिस ने प्रदर्शनकारी छात्रों पर किया ... Madhya Pradesh News: कार्य में गंभीर उदासीनता पर गिरी गाज, बड़वानी में कलेक्टर के निर्देश पर सख्त का... IMD Weather Forecast: उत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक बारिश की चेतावनी, जानें अपने राज्य के मौसम का हाल Bhopal Police Action: नई साइट दिखाने के बहाने किडनैपिंग, आरोपियों ने खाते में ट्रांसफर करवाए 50 हजार... Panna Sidhi Train Service: पश्चिम मध्य रेल ने भेजा प्रस्ताव, विंध्य के इन दो जिलों में जल्द शुरू होग...
देश

सुरक्षा एजेंसियों के शीर्ष अधिकारियों ने कश्मीर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

श्रीनगर: विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के शीर्ष अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को कश्मीर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की।पुलिस ने एक प्रवक्ता ने बताया, “ज म्मू-कश्मीर पुलिस के कश्मीर संभाग, सेना और सीएपीएफ के अधिकारियों की आज पुलिस मुख्यालय में एक उच्च स्तरीय संयुक्त बैठक हुई। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिलबाग सिंह ने बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें कश्मीर के समग्र सुरक्षा परिदृश्य की समीक्षा की गई।

उन्होंने कहा कि बैठक में पुलिस, सीआईडी, बीएसएफ और सीआरपीएफ के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। अधिकारियों को संबोधित करते हुए, डीजीपी ने आतंकवाद विरोधी अभियानों में हालिया सफलताओं और केंद्र शासित प्रदेश के लोगों को बेहतर सुरक्षा वातावरण प्रदान करने के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों की भूमिका की सराहना की।

सिंह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में लोगों के सहयोग से कानून-व्यवस्था की स्थिति में सुधार हुआ है, फिर भी बलों को सतर्क रहना होगा। उन्होंने अधिकारियों से कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगाडऩे के लिए लोगों को भड़काने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा।

Related Articles

Back to top button