ब्रेकिंग
₹200 जुर्माने वाले मामले में 12 साल की देरी: मंडी कोर्ट ने पुलिस का चालान किया खारिज, आरोपी बरी कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की म... राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार... धमतरी: 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की ... उत्तर प्रदेश सर्किल रेट लिस्ट 2026: 9 साल बाद बदलने जा रहे हैं प्रॉपर्टी के सरकारी रेट, जेवर एयरपोर्... झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर परीक्षा पर रोक से इनकार, सरकार से 2 हफ्... गोरखपुर में पति-पत्नी के झगड़े से 1000 घरों की बिजली गुल: गुस्से में 11 KV हाईटेंशन तार पर फेंके कपड... कोटा में फिर NEET छात्रा ने की खुदकुशी: फ्लैट में फंदे से लटकी मिली खुशबू पटेल, छतरपुर से आकर कर रही... अंकित बालियान मर्डर केस में बड़ा खुलासा: सोनीपत में मिल रही थी रंगदारी व जान से मारने की धमकी, 7 मही... 'पढ़ेगा इंडिया' के दावों की खुली पोल: प्रतापगढ़ में पेड़ के तने के सहारे नाला पार करने को मजबूर मासू...
खेल

ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ भारतीय ओपनर हुए फेल, लेकिन इस दिग्गज ने ठोका शतक

नई दिल्ली। India tour of Australia: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आइसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के अंतर्गत चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है। इससे पहले दोनों देशों के खिलाड़ियों के बीच पहला प्रैक्टिस मैच खेला जा रहा है, जिसमें इंडिया ए और ऑस्ट्रेलिया ए आमने-सामने हैं। इस मैच में भारतीय ए टीम की हालत काफी खराब रही, लेकिन दो दिग्गज बल्लेबाजों ने टीम की लाज बचाई।

सिडनी के ओवल मैदान पर खेले जा रहे इस मैच में इंडिया ए के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज खाता तक नहीं खोल पाए। शुभमन गिल दूसरे ओवर की पहली गेंद पर गोल्डन डक हो गए, जबकि 6 रन के कुल स्कोर पर दूसरे सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ भी बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। इसके बाद चेतेश्वर पुजारा और हनुमा विहारी के बीच साझेदारी पनपी।

पुजारा और विहारी ने 34 रन जोड़े, लेकिन हनुमा विहारी 15 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद कप्तान अजिंक्य रहाणे और पुजारा ने पारी को आगे बढ़ाया और 76 रन की साझेदारी की, लेकिन पुजारा 140 गेंदों में 54 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इस दौरान एक छोर पर कप्तान रहाणे टिके रहे, लेकिन दूसरे छोर से विकेट गिरते चले गए। हालांकि, अजिंक्य रहाणे ने दमदार और धैर्य भरी पारी खेली। उन्होंने इस प्रैक्टिस मैच में शतक जड़ा।

अजिंक्य रहाणे ने 203 गेंदों में 15 चौके और 1 छक्के की मदद से शतक पूरा किया। तीन दिवसीय प्रैक्टिस टेस्ट मैच के पहले दिन इंडिया ए ने खबर लिखे जाने तक 86 ओवर खेलकर 7 विकेट खोकर 235 रन बनाए। रहाणे 106 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि पुजारा ने 54 रन की पारी खेली। इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया। मैच के दूसरे दिन अब देखना ये होगा कि क्या भारतीय गेंदबाज ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को अपने शिकंजे में कस पाते हैं या नहीं?

Related Articles

Back to top button