ब्रेकिंग
हिमाचल से लद्दाख तक रेल नेटवर्क, 1.31 लाख करोड़ की लागत से बनेगा दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे स्टेशन लखनऊ ट्रिपल मर्डर की तर्ज पर कानपुर में खूनी संघर्ष, जमीनी विवाद में एक पक्ष ने चार लोगों को मारी गो... Kedartal Trekker Rescue Operation Uttarkashi: उत्तराखंड के केदारताल में लापता ट्रेकरों की तलाश तेज, ... गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, सीएम योगी और नितिन नबीन ने कांग्रेस पर... दरभंगा में सोशल मीडिया पर प्यार और शादी का झांसा देकर इंजीनियर से डेढ़ करोड़ की ठगी, शेयर बाजार में ... दिल्ली के स्कूल में दिल दहला देने वाली घटना, खेलकूद के बाद क्लासरूम में गिरी तीसरी कक्षा की मासूम और... चार साल बाद सेना से नहीं बाहर होंगे 75% अग्निवीर, मोदी कैबिनेट के नए फैसले से युवाओं को मिला बड़ा मौ... न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय तेज गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन, अर्शदीप ... रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा कपूर करेंगी एक्टिंग की दुनिया में कदम, फिल्म 'रामायण' में नजर ... अमेरिका में ट्रंप की हार के बाद तेहरान में लगा 'We Will Kill Trump' का पोस्टर, नेतन्याहू पर भी कसा त...
खेल

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान वेड का आतिशी अर्धशतक, स्कोर 60 रन के पार

नई दिल्ली। India vs Australia 2nd T20I Match LIVE Updates: भारत और मेजबान ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) पर खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। ऑस्ट्रेलियाई टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी और खबर लिखे जाने तक 4.3 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 47 रन बना लिए हैं। कप्तान मैथ्यू वेड के साथ स्टीव स्मिथ क्रीज पर मौजूद थे। 

भारतीय टीम ने इस मुकाबले के लिए तीन बदलाव टीम में किए हैं। रवींद्र जडेजा की जगह युजवेंद्र चहल को मौका दिया गया है, जबकि मोहम्मद शमी को आराम देकर उनकी जगह शार्दुल ठाकुर टीम में आए हैं। वहीं, मनीष पांडे को थोड़ी चोट लगी है। उनके स्थान पर श्रेयस अय्यर को मौका मिला है। उधर, ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच चोटिल हैं, जबकि जोश हेजलवुड को आराम दिया गया है। फिंच के स्थान पर मार्कस स्टोइनिस और हेजलवुड की जगह डैनियल सैम्स को जगह मिली है। मिचेल स्टार्क की जगह एंड्रयू टाय टीम में चुने गए हैं।

ऑस्ट्रेलिया की पारी, वेड की तूफानी शुरुआत

टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया के लिए आज कप्तानी कर रहे मैथ्यू वेड और डार्सी शॉट ने पारी की शुरुआत की। कप्तान वेड ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए टीम को तेज शुरुआत दिलाई। चार ओवर में 46 रन जोड़कर भारत के खिलाफ ठोस शुरुआत की। पांचवें औवर में पिछले मैच में डेब्यू करने वाले टी नटराजन ने भारत को पहली सफलता दिलाई। 9 गेंद पर 9 रन बनाकर शॉट श्रेयस अय्यर द्वारा बाउंड्री पर लिए गए शानदार कैच के बाद वापस लौटे। पावरप्ले में ऑस्ट्रेलिया ने 1 विकेट गंवाकर 59 रन जोड़े। इस दौरान वेड ने 24 गेंद पर 47 रन बनाए।  वेड ने 25 गेंद पर 10 चौके और 1 छ्क्के की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया।

भारत की प्लेइंग इलेवन

शिखर धवन, केएल राहुल (विकेटकीपर), विराट कोहली (कप्तान), संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पांड्या, वॉशिंग्टन सुंदर, युजवेंद्र चहल, शार्दुल ठाकुर, टी नटराजन और दीपक चाहर।

 ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन

मार्कस स्टोइनिस, डार्सी शॉर्ट, स्टीव स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, मैथ्यू वेड (कप्तान/विकेटकीपर), मोसेस हेनरिक्स, सीन एबॉट, एंड्रयू टाय, मिचेल स्वेप्सन, एडम जंपा और डैनियल सैम्स।

ये मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के लिए करो या मरो का है, जबकि भारतीय टीम इस मैच को जीतकर सीरीज को कब्जाना चाहेगी। ऐसे में ये मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। सिडनी की पिच पर उम्मीद की जा रही है कि वनडे मैचों की तरह टी20 मैचों में भी हाई-स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलेंगे। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के लिए वनडे की जीत मानसिक बढ़त हो सकती हैं, लेकिन लगातार दो मैच हारने के बाद कंगारू टीम के हौसले भी पस्त हो गए हैं। इसके अलावा ऑस्ट्रेलियाई टीम चोटों से भी परेशान है, क्योंकि टीम के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर, पैट कमिंस, मार्कस स्टोइनिस टीम का हिस्सा नहीं हैं। मिचेल स्टार्क भी बाहर हो गए हैं।

India vs Australia Head to Head in T20I

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक 22 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले जा चुके हैं, जिनमें से 12 मुकाबले भारत ने जीते हैं, जबकि 8 बार बाजी कंगारू टीम ने मारी है। दोनों टीमों के बीच 2 मुकाबले बेनतीजा रहे हैं। टी20 क्रिकेट में भारतीय टीम का रिकॉर्ड वैसे भी शानदार है। यहां तक कि भारत ने ऑस्ट्रेलिया में एक भी टी20 सीरीज नहीं हारी है। ऐसे में भारत का मनोबल सातवें आसमान पर होगा।

Related Articles

Back to top button